Hanuman Chalisa

दोस्त तो होंगे हजार, पर दोस्ती के होते हैं ये 6 प्रकार

Webdunia
यूं तो रोजमर्रा की जिंदगी में हमारे कई दोस्त होते हैं, जिनमें कुछ खास, तो कुछ आम होते हैं। दोस्ती भी सबसे अलग-अलग होती है। कभी सिर्फ हाय-हैलो, कभी काम चलाउ, कभी खट्टी-मीठी नमकीन, तो कभी सतरंगी रंगों से सजी दुनिया सी...। नजर डालते हैं दोस्ती के अनूठे प्रकारों पर - 
 
1 व्यावसायिक दोस्ती - आपसी सामंजस्य और अटूट भरोसे के बल पर रची हुई दोस्ती का एक ये भी रूप है। मिलजुलकर एक ही व्यवसाय करने वाले दो दोस्त किसी आत्मीय सगे-संबंधी से कम नहीं रह जाते, बल्कि कई मामलों में तो उनसे भी आगे निकल जाते हैं। अब आप उन्हें दोस्त कहें या पार्टनर, आपकी मर्जी।
 
2 लंच टाइम की दोस्ती - ढेर सारी फाइलों और टारगेट का दबाव हो या फिर अभी-अभी पड़ी बॉस की झाड़... घर में सास-बहू की शिकवे-शिकायत हों या फिर अपने किसी बीमार के लिए दिल में पल रही चिंता...। कार्यालय की दोस्ती सब पर मरहम का काम करती है।
 
यह भी जानें : दोस्तों के ये 10 टाइप हैं कमाल के, इनमें से आपका बेस्ट फ्रेंड कौन सा है?

 
यहां लंच टाइम में आपस के सुख-दुख भी बंट जाते हैं और कई बार तो ऐसे ही कोई मिसेस वर्मा अपनी सहयोगी की बिटिया के लिए वर ढूंढ देती हैं या फिर पिछले महीने से फोन के कनेक्शन के लिए भटक रहे जोगिन्दर साहब के सहयोगी (जिनके परिचित उसी विभाग में हैं) मिनटों में 'कनेक्शन' करवा देते हैं।
 
3 'क्या तुमको भी पसंद है यह' वाली दोस्ती? 
जी हां, मामला जब एक सी पसंद का हो तो तुरंत हो जाती है दोस्ती। चाहे फिर बात रितिक रोशन के फैन होने की हो, डिजाइनर सलवार सूट पसंद करने, एक ही राइटर की किताबें और एक ही कवि की कविताएँ पसंद करने, खाना बनाने के शौक को साझा करने या हैरी पॉटर पर मर मिटने का शौक हो... अपने जैसे कुछ लोग तो आपको मिल ही जाएंगे। बस फिर पनप जाएगी ये "हॉबी" से जुड़ी दोस्ती।
 
4 सोशल साइट्स की दोस्ती - तकनीक के परों पर सवार इस दोस्ती ने मीलों की दूरियों को पटाया है। सन्‌ 2014 में सन्‌ 1980 के बिछड़े दोस्तों को भी मिलाया है। एसएमएस और मिस कॉल की इस दोस्ती को आगे बढ़ाया इंटरनेट की दोस्ती ने। आज फेसबुक, ट्विटर और ईमेल के जरिए देशकाल और सीमाओं से भी परे है दोस्ती। जहां आपकी 'वॉल' पर आपके पचहत्तर साल के 'दादू' की फ्रेंड्स रिक्वेस्ट के साथ दीदी की सात वर्षीय बिटिया की फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भी शामिल है।
 
यह भी जानें : ये 4 प्रकार के मित्र हैं सच्चे, इनका हाथ हमेशा थामे रखिए...
 
5 स्कूल-कॉलेज की दोस्ती - कॉपियों-किताबों में रखी रंगीन फुद्दियों (पंखों), विद्या की पत्तियों और पेंसिल की छीलन से लेकर स्टीकरों, 'कॉन्ट्री' की चाय और समोसों, आधी रात को की गई नोट्स की जुगाड़, असाइनमेंट के कवर को हटाकर की गई फोटोकॉपी ...
 
और टीशर्ट से लेकर जूतों, दुपट्टों तथा चॉकलेट्स तक के आंंटे-बांंटे तक कई दौर से गुजरती है ये दोस्ती। यूं देखें तो यह दोस्ती का सर्वोत्तम काल होता है... सबसे निश्चल होती है इस दौर की दोस्ती। और इनकी पार्टी का तो कहना ही क्या.... धूम धड़ाका, मस्ती-मजा सब होता है इसमें...

यह भी जानें : फ्रेंडशिप डे : दोस्त को देंगे ये 5 उपहार, तो ताउम्र बना रहेगा प्यार
 
6 अड़ोस-पड़ोस की दोस्ती - भर गर्मी में घर की छत पर साड़ी या दुपट्टे की छांह में रोटा-पानी करती नजर आती है तो कभी संकरी-सी मोहल्ले की गली में साइकल को स्टम्प बना दिल को क्लीनबोल्ड कर जाती है ये दोस्ती। बड़े होते हाथों में छोटी-सी कटोरी थाम चीनी या अचार की गरज से कभी पड़ोस का दरवाजा खटखटाती तो कभी किसी एक बहन की शादी में भागदौड़ करते तमाम अंकलों, आंटियों, दीदीयों, भाभियों और भैयाओं के चेहरे पर झांक जाती है ये दोस्ती। गरज ये कि किसी एक छत पर सूखता अमचूर पर जिस तरह मोहल्ले के हर बच्चे का हक है... बस इसी तरह इस दोस्ती पर भी किसी एक का अधिकार नहीं है। 
 
कंचों के अंदर गुंथी हुई रंग-बिरंगी दुनिया से लेकर फेसबुक तक और टिफिन से लेकर एक्जाम के 'आईएमपी' क्वेशचन्स के बंटवारे तक... दोस्ती न किसी नियम में बंधती है, न ही कायदे में। वो दोस्ती ही क्या, जहां सरहदें रुकावट बन जाएं या भाषा और मजहब आड़े आ जाएं। इसलिए तो दोस्ती का न कोई और पर्यायवाची है, न होगा, जो है वो बस शब्दों में ही सीमित है और दोस्ती की दुनिया तो शब्दों से कहीं बड़ी, फैली और अंतहीन है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख