Hanuman Chalisa

दद्दू का दरबार : हवा में मीडिया...

एमके सांघी
प्रश्न : दद्दूजी, पहले तो कॉमेडियन कपिल शर्मा ने विमान यात्रा के दौरान अपनी ही कॉमेडी  टीम के साथी सुनील ग्रोवर को जमकर पीटा। अब खबर है कि शिवसेना सांसद रवीन्द्र  गायकवाड़ ने एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर की चप्पलों से धुनाई कर दी। यह हो क्या रहा है?
 
उत्तर : देखिए, धरती पर मारपीट की घटनाएं रोजमर्रा की बात हैं। आज यदि बस स्टैंड पर या  बस में, रेलवे स्टेशन पर या रेल में, खेत में या खलिहान में, स्कूल में या स्कूल के मैदान में,  गरीबों की किसी चाल में या फिर अमीरों के किसी मॉल में पिटाई की कोई घटना हो जाए तो  वह मीडिया की खबर बनना तो दूर, किसी सांध्यकालीन अखबार के कोने में भी बमुश्किल  स्थान पाती है। सारे टीवी, मीडिया के सारे टाइम स्लॉट और प्रिंट मीडिया के सारे पृष्ठ और  कॉलम हत्या, बलात्कार और करोड़ों के घोटालों के लिए सुरक्षित हैं। ऐसे में पिटाई जैसा निकृष्ट  कार्य खबर तभी बनता है, जब पिटाई का पसंदीदा हथियार जूता किसी आम आदमी के हाथों से  निकलकर किसी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति जैसी हस्ती की ओर चले। मगर इस तरह  का साहसिक पिटाई कांड करने वाले के स्वयं पिटने का बड़ा खतरा रहता है। खबरों की  लाइमलाइट में रहने के लिए आजकल के 'पिटाई मास्टरों' ने नया रास्ता खोजा है कि हवा में  विमान में पिटाई कांड किया जाए। आजकल मीडिया हवा में है इसलिए यह तरकीब काम कर  गई। कपिल और रवीन्द्र दोनों ही खबरों की हवा का हिस्सा बने हुए हैं। 
 

कृति सेनन फैमिली की बड़ी प्रॉपर्टी डील, मुंबई में बेचे 4 फ्लैट, हुआ करोड़ों का फायदा

स्पेशल 26 से द पिरामिड स्कीम तक: फ्रॉड और स्कैम पर बनीं ये भारतीय फिल्में-सीरीज हैं मस्ट वॉच

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज, हंसी और गांव की सच्चाई का अनोखा मेल

गर्वनर रिव्यू: मनोज बाजपेयी की गंभीर एक्टिंग भी नहीं बचा पाई फिल्म को

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख