Hanuman Chalisa

अब सामने आए जनाब

- शशींद्र जलधारी

Webdunia
ND

आई अब जनता की बारी‍
अकड़ निकल गई उनकी सारी।
ऐसे विनम्र हो गए हैं वे,
जैसे पकड़ी गई हो चोरी।

माँगों पाँच वर्ष का हिसाब।
देना होगा उनको जवाब
जीतकर हो गए थे गुम,
अब सामने आए हैं जनाब।।

आया है मौका अब आपका।
काम देखो प्रत्याशियों का।
विवेक की तुला पर तोलो,
असली चेहरा जानो इनका।।

सोच-समझकर बटना दबाना।
गलती हुई तो पड़ेगा पछताना।
न आना तुम बहकावे में,
जो योग्य हो उसी को चुनना।।

चिकनी-चुपड़ी बातों पर
कीजिए मत विश्‍वास।
अपने हित को साधने
ये बहुत जगाएँगे आस।
हम हैं जनता, ये हैं सेवक,
हम नहीं हैं इनके दास।
अपने सेवक को चुनने का
है अधिकार हमारे पास।।

व्यर्थ न जाए आपका
ये बेशकीमती वोट।
जहाँ चाहते आप हैं
वहीं लगाना चोट।।

मकसद हो जाए पूरा
लक्ष्य भी हो हासिल।
सोच-विचार कर दीजिए
अपना बहुमूल्य वोट।।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

'सिस्टम' बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म, जानें फिल्ममेकर ने क्या कहा

भारत भाग्य विधाता: 26/11 के रियल हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं कंगना रनौट, नर्स के रूप में पहला लुक आउट

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान