Hanuman Chalisa

कुरसी उवाच

Webdunia
- डॉ. पुष्पा चौरसिया
FILE

दण्ड-भेद को जो अपनावे, आसानी से मुझको पावे।

कुछ को मैं चरणामृत देती, यह तो अपने घर की खेती।।

दोष मुझे तुम कभी न देना, मुझको क्या है लेना-देना?

जिसको भी स्वीकार किया है, उसका पूरा साथ दिया है।।

सभी ऐब मैं ढंकती जाऊं, मालिक को इज्जत दिलवाऊं।

जिस दिन तुमने पद को छोड़ा, फौरन मैंने मुखड़ा मोड़ा।।


FILE

नया असामी ढूंढ निकालूं, अपने नव-मालिक को पालूं।

खेल सदा ऐसा ही चलता, कोई हंसता, हाथ मसलता।।

अंतहीन किस्सा है मेरा, जिसका ना हो कभी सवेरा।

लेकिन मेरी भी कुछ सुन लो, बात हृदय में थोड़ी गुन लो।।

बहुत हुआ अब खेल-तमाशा, पूर्ण करो जनता की आशा।

व्यर्थ मुझे बदनाम किया है, मैंने कुछ भी नहीं किया है।।

हुआ वही जो चाहें आका, नजर बचाकर डालें डाका।

इन सबको कहते हैं नेता, घर भरने के यही प्रणेता।।

नीतिपरक पहले थी सत्ता, अब तो घूस और है भत्ता।

गोरखधंधा कहीं नहीं था, जो भी होता बहुत सही था।।


FILE

आज सभी ईमान गंवाएं, कांटे बोएं कांटे पाएं।

शांति न भौतिक सुख से आए, अमन-चैन को दूर भगाए।।

अभी समय है अलख जगाओ, देशभक्ति मन में उपजाओ।

इस धरती को स्वर्ग बनाओ, कुरसी का झगड़ा निपटाओ।।

कह 'पुष्पा' बन कुरसी-चेरा, झण्डा गाड़ लगाओ डेरा।

जो बांचे कुरसी चालीसा, व्यापै नहीं हवाला-मीसा।।

धन-बल-वैभव-दायिनी, मंगल-मूरतिरूप।

चमचों सहित विराजते, प्रजातंत्र के भूप। ।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कांतारा विवाद: कोर्ट के आदेश पर रणवीर सिंह पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, देवी से मांगी माफी

'सिस्टम' से लेकर 'दामिनी' तक, ये हैं भारतीय सिनेमा के सबसे दमदार कोर्टरूम ड्रामा

हर लुक के साथ और ग्लैमरस हो रहीं जैकलीन फर्नांडिस, कान में फिर बनीं फैशन क्वीन

शादी के 10 साल बाद जुड़वां बेटों की मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया बोले- मेरे करण-अर्जुन आ गए

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान