Hanuman Chalisa

पति-पत्नी और युवराज ‍सिंह

Webdunia
FILE
कल शाम पत्नी सजधज कर अपने पति का इंतज़ार कर रही थी। पति रोज़ के समय से देरी से घर लौटा और बिना पत्नी को तवज्जो दिए उखड़े मन से पत्नी को खाना लगाने के लिए कहा। खाना खाकर रोज़ की तरह वह टीवी देखने के बजाय सीधे बेड पर गया और सोने की कोशिश करने लगा। थोड़ी देर बाद पत्नी भी उसके पास पहुंची और उसे गहरी सोच में डूबा देखकर उससे कुछ न बोली।

दोनों पति-पत्नी एक दूसरे की तरफ पीठ करके सोने की कोशिश करने लगे लेकिन दोनों ही कुछ सोच रहे थे। पत्नी सोच रही थी कि इन्हें आजकल हो क्या गया है? ये मुझ पर ध्यान ही नहीं देते। कहीं ये बाहर किसी दूसरी के चक्कर में तो नहीं?

क्या अब मैं पहले की तरह सुंदर नहीं रही? या फिर मेरे चेहरे की झुर्रियों को इन्होंने भांप लिया है। क्या करूं मैं? आजतक देखा तो नहीं इन्हें किसी से फोन पर बतियाते लेकिन..। कहीं इनके ऑफिस में तो कोई लड़की...कल मेरी बेस्टफ्रेंड शीला से इस बारे में राय लूंगी, वह जरूर कोई न कोई तरीका बताएगी।

दूसरी तरफ पति को भी नींद नहीं आ रही थी और उसे एक बात लगातार परेशान किए जा रही थी। वह सोच रहा था 'यार युवराज भी किसी काम का न रहा। और धोनी भी गधा है, रैना को पहले भेजने में उसका क्या जा रहा था? हार गए टी-20 फाइनल।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

'सिस्टम' बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म, जानें फिल्ममेकर ने क्या कहा

भारत भाग्य विधाता: 26/11 के रियल हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं कंगना रनौट, नर्स के रूप में पहला लुक आउट

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान