भारत मंडपम् में डिजिटल इंडिया की झलक, UPI से लेकर ई-संजीवनी तक का प्रदर्शन

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (14:58 IST)
g20 summit: जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) यहां 9 सितंबर को शुरू हो रहा है और इसके आयोजन स्थल पर देश की कुछ प्रमुख डिजिटल लोक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया है जिनमें यूपीआई (UPI) से लेकर टेलीमेडिसिन (telemedicine) सेवा ई-संजीवनी (e-Sanjeevani) तक शामिल हैं।
 
आयोजन स्थल भारत मंडपम् में 'डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन' की स्थापना की गई है, जहां अतिथि आभासी वास्तविकता (वर्चुअल रियलिटी) के जरिए डिजिटल इंडिया यात्रा का अनुभव कर सकेंगे। सरकार ने इस जोन को शिखर सम्मेलन स्थल का एक 'प्रमुख आकर्षण' बताया जिसे हॉल नंबर 4 और 14 में स्थापित किया गया है।
 
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित भाषा मंच भाषिणी, आधार, डिजीलॉकर और दीक्षा पोर्टल का भी यहां प्रदर्शन किया गया है। जी20 प्रतिनिधि ई-संजीवनी 'कियोस्क' के जरिए डिजिटल लोक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति का अनुभव कर सकेंगे।
 
गुरुवार देर रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट में जी20 के लिए 'भारत मंडपम्' में प्रतिनिधियों के लिए स्थापित विभिन्न सुविधाओं की झलक पेश की गई। इनमें 'आरबीआई इनोवेशन हब पैविलियन' एवं 'डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन' भी शामिल हैं।
इस लघु वीडियो में जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला सभी सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए कार्यालयों की भी एक झलक देते हैं। श्रृंगला ने इस वीडियो में कहा कि डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन में भारत के डिजिटल लोक बुनियादी ढांचे और देश के विकास की यात्रा में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रदर्शित किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति, क्यों लग रहे दिल्ली को फुलेरा पंचायत बनाने के आरोप

पूर्व मंत्री बीमा भारती को जान से मारने की धमकी, जानिए क्या है मामला?

क्या तहव्वुर राणा को होगी फांसी, किन धाराओं में चल रहा केस?

कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई, आबंडेकर जयंती पर बोले PM मोदी

लता मंगेशकर का परिवार लुटेरों का गिरोह! समाज का भला नहीं किया, कांग्रेस नेता ये क्या कह दिया

अगला लेख