shiv chalisa

भारत अमेरिका से खरीदेगा 31 MQ-9B ड्रोन

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (00:57 IST)
India will buy 31 drones from America : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत द्वारा 31 ड्रोन खरीदने और जेट इंजनों के संयुक्त विकास की दिशा में आगे बढ़ने का शुक्रवार को स्वागत किया और द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को प्रगाढ़ व विविधतापूर्ण बनाने का संकल्प लिया।
 
दोनों नेताओं ने 50 मिनट से अधिक समय तक चली वार्ता में भारत की जी20 अध्यक्षता, परमाणु ऊर्जा सहयोग, 6जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकियों और बहुपक्षीय विकास बैंकों को मौलिक रूप से नया आकार देने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। वह शाम करीब सात बजे दिल्ली पहुंचे और हवाईअड्डे पर गीत-संगीत कार्यक्रम के साथ उनका स्वागत किया गया। संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिकी रक्षा क्षेत्र की जानीमानी कंपनी ‘जनरल एटॉमिक्स’ से 31 एमक्यू-9बी ड्रोन विमान खरीदने के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से अनुरोध पत्र जारी होने का स्वागत किया।
 
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने अमेरिकी संसद की अधिसूचना प्रक्रिया पूरी होने और भारत में जीई एफ-414 जेट इंजन बनाने के लिए जीई एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) के बीच एक वाणिज्यिक समझौते के लिए बातचीत शुरू होने का भी स्वागत किया।
 
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने इस अभूतपूर्व सह-उत्पादन एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रस्ताव की प्रगति का समर्थन करते हुए सहयोगात्मक तरीके और तेजी से काम करने की प्रतिबद्धता जताई। वार्ता के दौरान बाइडन ने यह प्रदर्शित करने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता की सराहना की कि कैसे एक मंच के रूप में जी20 महत्वपूर्ण परिणाम दे रहा है।
 
संयुक्त बयान में कहा गया है कि मोदी और बाइडन ने जी20 के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और विश्वास जताया कि शिखर सम्मेलन के परिणाम साझा लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। दोनों नेताओं ने मुक्त, खुले, समावेशी और लचीले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हुए ‘क्वाड’ के महत्व को दोहराया।
 
बयान में कहा गया है कि मोदी 2024 में भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले ‘क्वाड’ नेताओं के अगले शिखर सम्मेलन में बाइडन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेताओं ने अपनी सरकारों से सभी आयामों में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में बदलाव पर काम जारी रखने का भी आह्वान किया और लचीली वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण के लिए अपना समर्थन दोहराया।
 
बयान के अनुसार, नेताओं ने इस बात पर फिर से जोर दिया कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकार, समावेश, बहुलवाद और सभी नागरिकों के लिए समान अवसर के साझा मूल्य हमारे देशों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं और ये मूल्य हमारे संबंधों को मजबूत बनाते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, 11 माह में दूसरी बार बनीं मां, अब बच्चों की नागरिकता कानूनी पेंच

इंदौर की 5 वर्षीय जियाना कटारिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 28 सेकंड में हल कीं 5 सुडोकू पहेलियाँ

गुजरात में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार ने बढ़ाए काम के घंटे, सर्वसम्मति से पारित हुआ विधेयक

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश 15000 शिक्षकों की भर्ती होगी, लाड़ली बहनों के लिए 23882 करोड़

गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड ही नहीं, वेलेंटाइन डे पर भारत में Condom की भी रिकॉर्ड बिक्री, आशिकों ने चौंकाया

अगला लेख