जी-20 घोषणा पत्र अपनाए जाने के साथ ही इतिहास रचा गया : मोदी

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (21:19 IST)
G-20 Summit : जी-20 नेताओं द्वारा शनिवार को समूह की शिखर बैठक में 'नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लरेशन' को अपनाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक इतिहास रचा गया है। साथ ही उन्होंने जी-20 देशों के नेताओं का उनके समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
 
मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, नई दिल्ली घोषणा पत्र (नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लरेशन) अपनाने के साथ ही इतिहास रचा गया है। सर्वसम्मति और उत्साह के साथ एकजुट होकर हम एक बेहतर, अधिक समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण भविष्य के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करने का संकल्प लेते हैं। जी-20 के सभी साथी सदस्यों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए मेरा आभार।
 
जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा पत्र अपनाने की घोषणा की, जो यूक्रेन संघर्ष को लेकर बढ़ते तनाव और भिन्न विचारों के बीच भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख