Hanuman Chalisa

G20 समिट में मेहमानों को गीता का ज्ञान देगा खास ऐप

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (15:59 IST)
G20 summit news : भारत सप्ताह के अंत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी डिजिटल ताकत को प्रदर्शित करेगा। इसमें आधार और यूपीआई जैसे प्रौद्योगिकी मंचों को दर्शाने के साथ ‘गीता’ ऐप के जरिये जीवन को समझने का मौका भी मिलेगा।
 
राजधानी के प्रगति मैदान में नवनिर्मित सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ में 9 एवं 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए समूचे नई दिल्ली क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है।
 
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया का एक अनुभव क्षेत्र भी स्थापित किया है जहां पर पिछले कुछ वर्षों में देश को हासिल प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां पर विदेशी मेहमानों को पवित्र ग्रंथ गीता की शिक्षाओं एवं उसके दर्शन को समझने का मौका एक विशेष ऐप के जरिये मिल सकेगा।
 
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘आस्क गीता’ एक ऐसा माध्यम होगा जिसके माध्यम से विदेशी मेहमान इस पवित्र ग्रंथ में उल्लिखित शिक्षाओं के अनुरूप जीवन से जुड़े विविध पहलुओं को समझ सकेंगे।
 
इसके साथ ही सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधि डिजिटल कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए गठित ओएनडीसी मंच के साथ संवाद भी कर सकेंगे। मेहमान ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ONDC) के कियोस्क से जान सकेंगे कि यह मंच विक्रेताओं, उपभोक्ताओं और नेटवर्क प्रदाताओं को व्यापक स्तर पर किस तरह जोड़ता है।
 
विदेशी मेहमानों को डिजिटल इंडिया अभियान के दौरान वर्ष 2014 से अबतक हासिल उपलब्धियों से भी रुबरु होने का मौका मिलेगा। इस दौरान ‘डिजिटल सार्वजनिक ढांचे’ से जुड़े बुनियादी सिद्धांतों एवं प्रौद्योगिकी पहलों के बारे में ‘डिजिटल ट्री’ प्रदर्शनी के जरिये जाना जा सकेगा।
 
सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों की मदद के लिए खास जी20 इंडिया मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है। इस ऐप पर सम्मेलन से संबंधित जरूरी सूचनाएं हासिल की जा सकती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, कक्षा 10 के लिए 2 बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू

कश्मीर में सूखा और बढ़ती गर्मी का डबल खतरा, रिकॉर्ड तापमान और ग्लेशियर पिघलने की चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, मोदी से होगी हाई-लेवल बैठक, बड़ी रक्षा डील संभव

Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

गुजरात में अप्रैल–मई में हो सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अंतिम मतदाता सूची जारी

अगला लेख