Hanuman Chalisa

डिजाइनर एप्पल की पॉकेट वॉच को सामने लाया

Webdunia
प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर टॉम फोर्ड ने अपने स्प्रिंग 2016 के कलेक्शन के लिए स्टाइलिश एक्सेसरी  के तौर पर एप्पल की पाकेट वॉच को पेश किया है। उन्होंने वस्त्रों में ऐसे हुक का फैशन शुरू किया है  जिसके सहारे घड़ी को वॉच बैंड में लटका दिया जाता है।

इस घड़ी को वास्कट में पहना जा सकेगा  लेकिन ऐसा होने पर घड़ी के हार्ट रेट सेंसर काम नहीं करेंगे।  डेलीमेल डॉट कॉम के लिए एली जोफरीफार्ड लिखती हैं कि फैशन डिजाइनर टॉम फोर्ड ने एक ऐसी  एक्सेसरी को पेश किया है जो कि एप्पल वॉच को एक पॉकेट वॉच में बदल देती है।

इस घड़ी को  कमर पर पहने जाने की बजाय टेक्सास में पैदा हुए इस डिजाइनर ने एक चेन के जरिए वास्कट से  जोड़ा है। हालांकि इस पर फेसबुक की सूचनाओं को देखना अधिक स्टाइलिश होगा। उन्होंने इसके  लिए एक ऐसा हुक बनाया है जो कि एक ऐसे क्षेत्र में फिट होगा जहां पर आमतौर पर वॉच बैंड होता  है।
 
कल्ट ऑफ मैक का सुझाव है कि नीचे के खाली स्थान के लिए एक मेंटल क्लॉक को भी रखा जा  सकता है। कंपनी के ब्लॉग 9 टू 5 मैक में दावा किया गया है कि अपनी घड़ी के अगले संस्करण में  एप्पल एक वीडियो कैमरा भी ला सकती है।  फेस टाइम कैमरा के जरिए यूजर्स वीडियो कॉल भी कर सकते हैं और इससे सेल्फी भी ली जा सकती  है। एक नए विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि एप्पल ने 27 करोड़ 90 लाख घड़ियां बेची हैं  जिनमें से बीस प्रतिशत ग्राहकों ने एक से ज्यादा बैंड खरीदे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार