Biodata Maker

हथेली से भी छोटा है यह कम्प्यूटर, जानिए क्या है कीमत

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (11:22 IST)
कम्प्यूटर और लैपटॉप को इधर से उधर ले जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर ऐसा पीसी जिसका साइज हथेली से भी छोटा और उसे पॉकेट में डालकर आप कहीं भी ले जा सके तो कितना आसान होगा।  ऐसा ही एक मिनी पीसी है, जिसका नाम है LIVA Q है। इसका आकार हथेली से भी छोटा है और आप इसे कहीं भी जेब में रखकर ले जा सकते हैं। 
 
क्या हैं इसके फीचर्स : LIVA ब्रांड के कई कम्प्यूटर बाजार में हैं। इनमें ज्यादातर पॉकेट साइज के हैं। LIVA Q का साइज भी छोटा है, लेकिन इसमें दमदार हार्डवेयर दिया है। यह कम्प्यूटर 4GB रैम के साथ आता है। हालांकि, इसकी मेमोरी 32GB eMMC है। वैसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ इस कम्प्यूटर में इंटेल का प्रोसेसर दिया है। इसकी ऑनलाइन कीमत 11 हजार रुपए के करीब है। 
 
यह कम्प्यूटर 4K वीडियो को सपोर्ट करता है यानी इस पर 3840 x2160 पिक्सल क्वालिटी का वीडियो आसानी से प्ले हो जाएगा। इसके लिए इसमें एचडीएमआई पोर्ट दिया गया  है। इस मिनी कम्प्यूटर में 2 यूएसबी पोर्ट के साथ माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया  है। वाईफाई और ब्लूटूथ जैसी एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स भी इस मिनी पीसी में हैं। विंडोज के साथ कई दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

शराब नीति केस में Supreme Court पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, बोले- जज स्वर्णकांता पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष हो सुनवाई...

भारत सहित दुनिया के देशों के आगे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका, ईरान बोला- रूस से तेल खरीदने की मांग रहा भीख

मजे के लिए करूंगा हमला, Donald Trump ने ईरान को धमकाया

LPG का विकल्प : अब रसोई गैस की चिंता होगी दूर? सरकारी वैज्ञानिकों ने तैयार किया सस्ता और स्वदेशी विकल्प

भारत-अमेरिका एक तरफ तो पाकिस्तान-चीन दूसरी ओर, क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध

सभी देखें

नवीनतम

5 राज्‍यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान, बंगाल में क्‍यों होगा 2 चरणों में मतदान? चुनाव आयोग ने दिया जवाब

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर क्‍या बोले CEC ज्ञानेश कुमार

शराब नीति केस में Supreme Court पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, बोले- जज स्वर्णकांता पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष हो सुनवाई...

CM यादव ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, 127 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

असम में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- संसद के दरवाजे पर चाय-पकौड़े खाते हैं और देश का विरोध करते हैं...

अगला लेख