Hanuman Chalisa

लांच हुआ सबसे सस्ता स्मार्ट फोन नोकिया 2, जानें फीचर्स

Webdunia
एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन नोकिया-2 लांच कर दिया है। नोकिया के इस फोन का मुकाबला शाओमी रेडमी नोट 4 और मोटो सी से होगा। भारतीय मोबाइल बाजार में नोकिया ब्रांड का यह पांचवां एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। सबसे पहले कंपनी ने नोकिया 6, नोकिया 3 और नोकिया 5 को पेश किया था। इसके बाद त्योहार के अवसर पर फ्लैगशिप नोकिया 8 को बाजार में पेश किया गया था। नोकिया 2 के लांच होने से पहले नोकिया 3 कंपनी का सबसे सस्ता हैंडसेट था। भारत में इस फोन की कीमत लगभग 7500 रुपए होने की उम्मीद है।
 
इस फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार इस फोन का बैटरी बैकअप दो दिन का है जो आपको पुराने नोकिया फोन की याद दिला सकता है। फीचर्स की बात करें तो फोन में 5 इंच एचडी एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 720 X 1280 पिक्सल है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 3 ग्लास दिया गया है। 
 
यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट, 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटनरल मेमोरी (128 जीबी सपोर्ट) के साथ आएगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जबकि सामने की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह फोन एंड्रॉयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। साथ ही इसको एंड्रॉयड ओरियो का भी अपडेट प्राप्त होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ को दिखाई हरी झंडी, हिम तेंदुआ ‘क्यालु’ शुभंकर का किया अनावरण

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज- 'कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?'

LIVE: कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

अगला लेख