19 नवंबर को लांच होगा Sony का PlayStation 5, डिजिटल एडिशन भी आएगा

Webdunia
गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (17:47 IST)
सोनी का नेक्स्ट जेनरेशन प्ले स्टेशन 5 कन्सोल 19 नवंबर को लॉन्च होगा। सोनी के मुताबिक पीएस 5 को पहले अमेरिका, कनाडा, जापान, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा और फिर 19 नवंबर को इसे पूरी दुनिया के सामने पेश कर दिया जाएगा। इसकी कीमत 499 डॉलर होगी।


हालांकि कंपनी ने यह जानकारी दी कि पीएस 5 की भारत में क्या कीमत होगी। कंपनी इस क्रांतिकारी प्लेस्टेशन का एक डिजिटल एडिशन भी लॉन्च करेगा। इसकी कीमत 399 डॉलर (लगभग 29 हजार रुपए) होगी। सोनी से पहले माइक्रोसॉफ्ट भी अपने एक्सबॉक्स सीरीज एस तथा एक्सबॉक्स सीरीज एक्स के दो नए अवतार पेश करने जा रहा है।

एक्सबॉक्स सीरीज एस की कीमत 299 डॉलर (लगभग 22 हजार रुपए) होगी जबकि एक्सबॉक्स सीरीज एक्स की कीमत 499 डॉलर होगी। ये दोनों कन्सोल 10 नवंबर को लांच होंगे। सोनी ने कहा है कि वे अपने आगामी प्ले स्टेशन 5 को लेकर एक स्पेशल शोकेस का आयोजन करेगा। इस इवेंट से सोनी अपने नए प्ले स्टेशन की खूबियां गिनाएगा और साथ ही इसकी कीमत की भी घोषणा की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख