Xiaomi का स्मार्ट माउस, आवाज सुनकर करेगा काम

Webdunia
सोमवार, 22 जून 2020 (15:33 IST)
चीनी कंपनी शिओमी Xiaomi जल्द ही स्मार्ट माउस लेकर आने वाली है। कंपनी की तरफ से Mi Portable Wireless Mouse लाने की घोषणा की गई है। माउस की खूबी यह है कि यह यूजर की आवाज सुनकर काम करेगा। यह XiaoAI voice assistant को सपोर्ट करेगा।
 
हाल ही में इस स्मार्ट माउस को लिस्टिंग किया गया है। इस माउस को XASB01ME मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्ट माउस में स्पीच रेकग्निशन, ट्रांसलेशन का सपोर्ट और 4000 DPI दिया गया है। नया माउस ब्लूटूथ 5.0 की मदद से कनेक्ट हो जाएगा।
 
इससे पूर्व Xiaomi ने एक स्मार्ट की- बोर्ड लॉन्च करने की घोषणा की थी। कंपनी का दावा Xiaomi के माउस की voice assistant के बार इंट्री हो रही है। इससे ऑफिस के कई काम आसान हो जाएंगे। माउस में एक माइक्रफोन होगा। कंपनी इस माउस में बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी देगी।
 
कंपनी का दावा है कि 750 एमएएच की बैटरी 30 दिन चलेगी और 180 दिन का स्टैंडबाय टाइम देगी। टेक वेबसाइट की खबरों के मुताबिक माउस में कई वॉइस कमांड डिफाल्ट रहेगी, जैसे 'ओपन वर्ड', 'कम्प्यूटर शटडाउन'। हालांकि भारत में इसे कब लांच‍ किया जाएगा, इसकी घोषणा नहीं की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नवनीत राणा से बोले असदुद्दीन ओवैसी, तोप है छोटा, किसी के बाप की नहीं सुनता

गर्लफ्रेंड ने बना दिया ISI एजेंट, बिहार में कई Honey Trap में फंसे

मंगेतर ने मां बाप के सामने धड़ से अलग कर दिया 15 साल की नाबालिग का सिर

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की अजीबोगरीब घोषणा, कहा दो पत्नी वालों को 2 लाख देंगे, भाजपा ने कसा तंज

पीएम मोदी बोले, जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है

लोकसभा चुनाव में MP में मोदी के गारंटी के साथ विधायकों का दलबदल और नोटा का मुद्दा रहा छाया

ममता बनर्जी ने राज्यपाल से मांगा इस्तीफा, कहा राजभवन नहीं जाऊंगी

रेवंत रेड्‍डी ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, NDA ने किया पलटवार

झांसी कानपुर राजमार्ग पर ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत, 4 लोगों की जलकर मौत

अमित शाह को PM बनाने के लिए BJP मांग रही है वोट, इस बयान के पीछे क्या है केजरीवाल की मंशा

अगला लेख