Hanuman Chalisa

जानिए कितना दमदार है Xiomi mi 6

Webdunia
शिओमी ने शानदार स्मार्ट फोन mi 6 लांच किया है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इनमें 3डी ग्लास डिजाइन, पावरफुल स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा शामिल हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस इस फोन की कीमत करीब 23,500 रुपए बताई जा रही है। शाओमी मी 6 को कंपनी ने इसके पुराने वेरिएंट की तुलना में और ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की है।
 
मी 6 की खासियत है फोर साइडेड 3डी कर्व्ड ग्लास है। फोन ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। शाओमी ने बनावट का भी ध्यान रखा है। कार्ड स्लॉट और वॉल्यूम बटन बिलकुल सही जगह पर दिए गए हैं। निचले हिस्से में यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। डुअल कैमरा सेटअप टॉप में बाईं तरफ है और कंपनी का 'Mi' लोगो निचले हिस्से में है। फोन के किनारे स्टेनलेस स्टील के बने हैं। एक सेरामिक वेरिएंट को भी पेश किया गया है।
 
शाओमी मी 6 के बारे में कहा जा रहा है कि यह डुअल कैमरे के साथ आने वाला पहला 5.15 इंच स्क्रीन वाला फोन है। रियर हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सेंसर वाइड एंगल के लिए और दूसरा टेलीफोटो के लिए। शाओमी मी 6 में भी पावरफुल प्रोसेसर का प्रयोग फोन में किया गया। यह लेटेस्ट क्वलाकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6 जीबी रैम है। फोन का प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 820 की तुलना में 20 प्रतिशत कम पावर खर्च करता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख