Festival Posters

Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के बाद यदि नहीं करना चाहते हैं गणपति मूर्ति का विसर्जन तो क्या करें?

WD Feature Desk
सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (09:47 IST)
Ganesh chaturthi 2025: आजकल कुछ क्षेत्रों नदी और तालाबों में गणपति विसर्जन पर रोक लगा रखी है। अधिकतर लोग घर के टब या बाल्टी में ही गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने लगे हैं। मिट्टी के गणेश प्रतिमा ही खरीदने पर जोर दिया जाता है जिसमें प्राकृतिक रंगों से सजावट की हो। इको फ्रेंडली गणपति मूर्ति ही खरीदना चाहिए। हालांकि आजकल कई लोग गणपति मूर्ति का विसर्जन नहीं करना चाहते हैं। इसके पीछे कई कारण है। यदि आप भी यही सोच रहे हैं तो जानिए कि आपको क्या करना चाहिए। इस बार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 27 अगस्त 2025 बुधवार को रहेगी। इसी दिन गणपति मूर्ति की स्थापना होगी। इसके बाद 06 सितंबर 2025 शनिवार के दिन गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन होगा।
 
1. कुछ लोग अपने घर में गणपति की नई मूर्ति लाकर पुरानी मूर्ति का विसर्जन करते हैं।
 
2. अब कुछ लोग हर साल अपने घर में ही मिट्टी के गणपति बनाकर उसका विसर्जन करते हैं।
 
3. कुछ लोग अपने घर में गणपति की मूर्ति नहीं लाते हैं परंतु गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन गणपति पूजा करते हैं।
 
4. कुछ लोग विसर्जन तो करना चाहते हैं परंतु नदी और तालाबों में गणपति विसर्जन पर रोक लगी है। इसलिए वे मंदिर में या नगर निगम के वाहन पर गणेशजी को रख कर आ जाते हैं। ऐसा करना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि बाद में उन प्रतिमाओं की दुर्गति होते हुए उन्होंने देखी होगी।
 
5. व्रत और त्योहार पर यदि किसी प्रतिमा की स्थापना की गई है तो उसका विसर्जन करना जरूरी होता है लेकिन आपको विसर्जन करना अच्छा नहीं लगता है तो जानिए कि आपको क्या करना चाहिए।
 
यदि नहीं करना चाहते हैं गणपति मूर्ति का विसर्जन तो क्या करें?
गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना का खास महत्व होता है। यदि आप विसर्जन नहीं करना चाहते हैं तो आपको अपने घर पर गणपति जी की पीतल की मूर्ति रखना चाहिए और उसको विधिवत स्थापित करके तप तक नहीं हिलाना चाहिए जब तक की विसर्जन का समय न हो। फिर विसर्जन के समय आप उक्त मूर्ति को स्थापित जगह से विधिवत हटाकर जलाभिषेक करके उसे पूजा घर में पुन: स्थापित कर लें।
 
गणपति मूर्ति का विसर्जन का तरीका:-

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

वक्री बृहस्पति: 11 नवंबर से अगले 25 दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद कठिन रहेंगे

सभी देखें

धर्म संसार

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल, नवंबर 2025: जानें किस्मत, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के उपायों से जीवन में बनेगा एक नई शुरुआत का संयोग, जानें 8 प्रमुख उपाय

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

अगला लेख