Dharma Sangrah

Ganesh chaturthi 2025: इस मुहूर्त में, इस मंत्र और विधि से करें गणेश स्थापना तो होगा बहुत शुभ

WD Feature Desk
मंगलवार, 26 अगस्त 2025 (12:57 IST)
Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी व्रत उत्सव के पहले दिन शुभ मुहूर्त में भगवान श्री गणपति जी की मूर्ति स्थापना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार मध्यान्हकाल में मूर्ति स्थापित करके तब तक उसे हिलाते नहीं जब तक की विसर्जन का समय न हो। यदि आप भी अपने घर में गणपति स्थापना कर रहे हैं तो जानिए सबसे शुभ मुहूर्त और स्थापना की सरल विधि।
 
गणेश चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 से।
गणेश चतुर्थी तिथि समाप्त- 27 अगस्त 2025 को दोपहर 03:44 तक।
उदयातिथि से 27 अगस्त को गणेश प्रतिमा की स्थापना होगी।
 
गणेश मूर्ति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त चौघड़िया अनुसार: Ganesh Chaturthi 2025 Puja Muhurat.
अमृत: सुबह 7:33 से 9:09 के बीच।
शुभ: सुबह 10:46 से दोपहर 12:22 के बीच।
शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त: 06:48 से 7:55 के बीच।
राहु काल: दोपहर 12:22 से 01:59 के बीच। इस समय स्थापना और पूजा न करें।
 
नोट: वैसे गणेश पूजन के लिए मध्याह्न मुहूर्त: 27 अगस्त 2025 को सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है परंतु हमारी सलाह है कि इस बीच राहु काल भी रहेगा इसलिए चौघड़िया मुहूर्त ही सही रहेगा। चौघड़िया मुहूर्त में आप शुभ मुहूर्त ले सकते हैं जो कि सुबह 10:46 से दोपहर 12:22 के बीच है।
गणेश स्थापना विधि: Ganesh sthapana vidhi.
1. गणेशजी को प्रसन्न करना है तो प्रसन्नतापूर्वक और विधिवत रूप से श्री गणेशजी का घर में मंगल प्रवेश होना चाहिए।
 
2. गणेशजी के आगमन के पूर्व घर और द्वार को सजाया जाता है और जहां उन्हें स्थापित किया जाएगा उस जगह की सफाई करके उसे पूजा के लिए तैयार किया जाता है।
 
3. बाजार जाने से पहले नवीन वस्त्र धारण करें, सिर पर टोपी या साफा बांधें, रुमाल भी रखें। पीतल या तांबे की थाली साथ में ले जाएं नहीं तो लकड़ी का पाट ले जाएं जिस पर गणेशजी विराजमान होकर घर में पधारेंगे। इसके साथ ही घंटी और मंजीरा भी ले जाएं।
 
4. बाजार जाकर जो भी गणेशजी पसंद आए उसका मोलभाव न करें उसे आगमन के लिए निमंत्रित करके दक्षिणा दे दें।
 
5. फिर गणेशजी की प्रतिमा को धूम-धाम से घर के द्वारा पर लाएं और द्वार पर ही उनकी आरती उतारें। मंगल गीत गाएं या शुभ मंत्र बोलें।
 
6. इसके बाद गणेशजी की मूर्ति को स्थापित करने के पूर्व ईशान कोण को अच्‍छे से साफ करके कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं और हल्दी से चार बिंदी बनाएं।
 
7. फिर एक मुट्ठी अक्षत रखें और इस पर छोटा बाजोट, चौकी या लकड़ी का एक पाट रखें। पाट पर लाल, पीला या केसरिये रंग का सूती कपड़ा बिछाएं।
 
8. चारों ओर फूल और आम के पत्तों से सजावट करें और पाट के सामने रंगोली बनाएं। तांबे के कलश में पानी भरकर उस पर नारियल रखें।
 
9. आसपास सुगंधित धूप, दीप, अगरबत्ती, आरती की थाली, आरती पुस्तक, प्रसाद आदि पहले से रख लें।
 
10. ॐ पुण्डरीकाक्ष पुनातु, ॐ पुण्डरीकाक्ष पुनातु, ॐ पुण्डरीकाक्ष पुनातु बोलकर गणेश जी एवं अम्बिका (सुपारी में मौली लपेटकर) को स्थापित करने के पूर्व निम्न मंत्र बोलकर आवाहन करें।
 
11. फिर स्थापना के दौरान यह मंत्र बोलें- गजाननं भूतगणादिसेवितम कपित्थजम्बू फल चारू भक्षणं। उमासुतम शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम।। आगच्छ भगवन्देव स्थाने चात्र स्थिरो भव।
 
12. अब परिवार के सभी सददस्य एकत्रित होकर ॐ गंगणपते नम: का उच्चारण करते हुए प्रतिमा को पाट पर विराजमान करें और गणपति बप्पा मोरिया का जयघोष करें।
 
13. अब गणेशजी की विधिवत पूजा करके आरती करें और प्रसाद बांटें।

गणेश स्थापना की पंडित द्वारा बताई गई संपूर्ण विधि के लिए आगे क्लिक करें: श्री गणेश स्थापना विधि : कैसे करें स्वागत श्री गणेश काALSO READ: श्री गणेश स्थापना विधि : कैसे करें स्वागत श्री गणेश का

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

सभी देखें

धर्म संसार

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Sun Transit In Scorpio: सूर्य का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल और भविष्‍यफल

Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mulank 3: मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

अगला लेख