Hanuman Chalisa

गणेश चतुर्थी के दिन कौनसे 10 भोग करें गणपतिजी को अर्पित?

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (14:45 IST)
Ganesh Utsav 2022 : भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से 10 दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो जाएंगे। गणेश चतुर्थी के दिन गणेशजी का जन्म दिवस मनाया जाता है। इस दिन उन्हें कई तरह के भोग लगाए जाते हैं और उनकी पूजा की जाती है। यहां उनकी पसंद के 10 भोग या प्रसाद की जानकारी दी जा रही है। यदि आपके यहां पर 10 दिनों के लिए गणेशजी की स्थापना हो रही है तो आप प्रतिदिन एक भोग लगाकर प्रसाद वितरण कर सकते हैं।
 
1. लड्‍डू : बूंदी, बेसन, सूजी, राजगिरे या मोतीचूर के लड्डू गणेशजी को बहुत पसंद हैं।
 
2. मोदक : मोदक चावल के आटे, घी, मैदा, मावा, गुड़, सूखे मेवे, नारियल, खोपरा, गुड़ आदि से बना या जाता है।
 
3. नारियल चावल : यह दक्षिण भारत में बनाता है। नारियल के दूध या पानी में चावल को भिगोगर या नारियल के गुदे को चावल में मिलाकर पकाने से बनता है।
 
4. सतोरी या पुरण पोली : यह खोआ या मावा, घी, बेसन और दूध से बना एक व्यंजन है। चले की दाल में गुढ़ मिलाकर उसे मिसकर उसे रोटी में भरा जाता है।
 
5. श्रीखंड : केसर मिला पीला श्रीखंड का भोग भी उन्हें लगाया जाता है। दही से बने इस मिष्ठान में किशमिश और चारोली मिलाकर इसका भोग लगाएं।
Ganesh Chalisa
6. केले का शीरा : मैश किए हुए केले, सूजी और चीनी से बना शीरा सूजी के हलवे की तरह होता है। उन्हें केले का प्रसाद भी अति प्रिय है।
 
7. पंजीरी : गणेशजी को पंजीरी का प्रसाद भी अर्पित किया जाता है। धनिया, मिश्रि, इलायची आदि से मिलाकर बनाते हैं।
 
8. रवा पोंगल : इसे सूजी और मूंग के साथ घी मिलाकर बनाते हैं। जिसमें किशमिश, काजू और बादाम डालते हैं। इसे मूंग का हलवा ही मानें।
 
9. पयसम : यह पारंपारिक दक्षिण भारतीय खीर है। इसे दूध और गुड़ के साथ बनानाकर इसमें चावल या सेंवई डालते हैं। उपर से इलायची पाउडर, घी और अन्य ड्राई फ्रूट्स डालते हैं।
 
10. शुद्ध घी और गुड़ का भोग : गणेशजी को शुद्ध घी में देशी गुड़ मिलाकर भोग लगाते हैं। इसके अलावा छुआरे, चिरौंजी, परमल, नारियल और मिश्री का भोग लगाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Guru Pushya Yoga: गुरु-पुष्य योग क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें विशेष संयोग, क्या करें और क्या न करें

3 साल बाद आई अधिकमास की पद्मिनी एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

Varada Chaturthi 2026: अधिकमास की वरद गणेश चतुर्थी आज, जानें महत्व, पूजा विधि और विशेष मंत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मई, 2026)

20 May Birthday: आपको 20 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख