Hanuman Chalisa

ठाणे के टिटवाला सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर जिसका देवी शकुंतला ने किया था निर्माण

मान्यता है कि महाकवि कालीदास को अभिज्ञानशाकुंतलम लिखने की प्रेरणा यहीं मिली थी

WD Feature Desk
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (15:15 IST)
Famouse Ganesh Temples of Mumbai

Ganesh Chaturthi Special: गणेश चतुर्थी के अवसर पर हम आपको देश बहर में स्थित विभिन्न गणेश मंदिरों के बारे में बता रहे। आज इस आलेख में हम आपको एक ऐसे ऐतिहासिक मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी स्थापना महर्षि विश्वामित्र और अप्सरा मेनका की पुत्री शकुंतला ने की थी।  यह मंदिर मुंबई से सटे ठाणे में स्थित है, जिसका नाम टिटवाला सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर है।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार टिटवाला सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर की स्थापना महर्षि विश्वामित्र और अप्सरा मेनका की पुत्री शकुंतला नी की थी जिनका विवाह राजा दुष्यंत से हुआ था। उन्हीं के पुत्र थे राजा भरत जो पांडवों और कौरवों के पूर्वज थे।

पौराणिक मान्यता के अनुसार जब ऋषि दुर्वासा के श्राप के कारण राजा दुष्यंत शकुंतला से अपने विवाह की बात भूल गये,  तब शकुंतला ने भगवान गणेश से प्रार्थना की थी। कहते है कि भगवान गणेश ने शकुंतला से सपने में आकर टिटवाला में एक गणेश मंदिर स्थापित करने को कहा था। इसके बाद शकुंतला ने अपने बेटे भरत के साथ इस मंदिर की स्थापना की। जब राजा दुष्यंत टिटवाला आए तो उन्होंने इस मंदिर को देखा और इस प्रकार उनकी स्मृति लौट आई और उन्हें अपनी पत्नी और बेटे के बारे में सब याद आ गया।ALSO READ: Ganesh Chaturthi Special: मेवाड़ में है अनूठा मंदाकिनी मंदिर जहां होती है नारी गणेश की मूर्तियों की पूजा

महाकवि कालीदास को अभिज्ञानशाकुंतलम की प्रेरणा यहीं से मिली थी 
मान्यता है कि महाकवि कालीदास को अभिज्ञानशाकुंतलम लिखने की प्रेरणा टिटवाला महागणपति मंदिर में आकर ही मिली थी। ज्ञातव्य है कि अभिज्ञानशाकुंतलम महाकवि कालिदास की विश्व प्रसिद्द रचना है। मान्यता है कि मूल रूप से संस्कृत भाषा में लिखी इस कृति के लिए उन्हें इसी मंदिर से प्रेरणा मिली थी।

क्या हुआ उसके बाद?
कहा जाता है कि शकुंतला ने जिस गणपति मंदिर का निर्माण किया था वह कालांतर में एक तालाब में डूब गया था। सदियों बाद एक बार जब पेशवा माधवराव प्रथम के शासन के दौरान  शहर में सूखा पड़ा। शहर में पानी उपलब्ध करवाने के लिए इस तालाब को साफ करने का काम किया जा रहा था। तब तालाब में दबे हुए मंदिर के बारे में जानकारी मिली।

पूरी होती है मनोकामना:
कहा जाता है कि टिटवाला सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर में भगवान गणपति के नाभि और माथे पर एक मणि लगी हुई है। अगर किसी व्यक्ति को इन मणि के दर्शन हो जाए तो उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।
इस मंदिर की प्रसिद्धि घर के सभी कलेश मिटाकर पति-पत्नी को एक जोड़े में बनाने वाले गणपति के रूप में भी है।  


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख