Hanuman Chalisa

गणपति आला रे : गणेश उत्सव कब है, जानिए कोरोना काल में कैसे मनाएं गणपति उत्सव

Webdunia
भाद्रपद माह की कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी को कृष्‍ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया और इसके बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश उत्सव का प्रारंभ हो जाएगा।
 
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 10 सितंबर 2021 शुक्रवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। घर-घर मिट्टी के गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और 19 सितंबर 2021 रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। हालांकि महाराष्ट्र में तीसरे तीन ही प्रतिमा का विसर्जन हो जाता है।
 
1. संभावित कोविड-19 की ‘तीसरी लहर’ को देखते हुए इस बार भी गणेश उत्सव पर बनने वाले पांडल और झांकी की रोनक फिकी ही रहेगी।
 
2. महाराष्ट्र सरकार ने तो विशाल सार्वजनिक समारोहों और भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
 
3. सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियों की ऊंचाई 4 फीट और घरेलू पूजा के लिए 2 फीट तक सीमित कर दी है। इसके अलाला भी कई तरह के नियमों का पालन करना होगा।
 
4. इस बार गणेश उत्सव आप सादगी पूर्ण तरीके से भी मनाएं क्योंकि तीसरी लहर के संबंध में कहा जा रहा है कि इसका असर बच्चों पर ज्यादा होगा। ऐसे में आप अपने बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें। 
 
5. गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन अपने घर में ही करें या पास के किसी कुंड या तालाब में जाने से पूर्व बच्चों को साथ न ले जाएं और डबल मास्क लगाकर रखें।
 
6. मिट्टी के ही गणेशजी खरीदकर लाएं ताकी उनका आसानी से विसर्जन हो सके। सावर्जनिक स्थानों या पांडालों में बच्चों को न ही ले जाएं तो बेहतर होगा।

7. मध्यप्रदेश सरकार ने भी गणेश उत्सव के सार्वजनिक पंडाल लगाने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। सरकार ने धार्मिक स्थानों पर 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी भी लगाई है और इसके अलावा भी कई अन्य प्रतिबंध लगाए हैं।
 
8. मूर्तियों के लिए बड़े पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक तौर पर मूर्तियों के विसर्जन की अनुमति भी इस साल नहीं दी जाएगी। केवल एक या दो व्यक्तियों को ही मूर्तियों को विसर्जन हेतु जाने की अनुमति दी जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

शनि जयंती 2026: अमावस्या पर जानिए शनिदेव से जुड़ी 10 रहस्यमयी और रोचक बातें

Vat Savitri Vrat Katha: वट सावित्री व्रत पर पढ़ें ये महत्वपूर्ण पौराणिक कथा

वट सावित्री व्रत: सुहागिनों के लिए महाव्रत, जानें पूजा से जुड़ी 10 अनसुनी और जरूरी बातें vat savitri vrat 2026

Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत का अर्थ, पूजा विधि, आरती, चालीसा और कथा

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख