Hanuman Chalisa

श्री गणेश चतुर्थी : हर राशि के हैं विशेष गणेश, प्रसाद और मंत्र, 13 सितंबर से रोज करें ऐसे पूजन

Webdunia
गणेशोत्सव के 10 दिन भगवान श्री गणेश की कृपा प्राप्ति के माने जाते हैं। श्री गणेशजी का पूजन राशि अनुसार करने से मनोवांछित लाभ होता है। प्रतिमा तथा मंत्र दोनों ही राशि अनुसार चयनित करने से मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। राशि अनुसार चमत्कारी अनूठे प्रयोग निम्नलिखित है-  
 
(1) मेष व वृश्चिक राशि- मूंगे के गणेश अनुपलब्धता में रक्त वर्ण या सिन्दूर वर्ण के गणेश शुभ मुहूर्त में प्राप्त कर मूंगे की माला से 'ॐ गं गणपतये नम:' का जप करें। नैवेद्य मोतीचूर के लड्डू का लगाकर रक्त वर्ण पुष्प चढ़ाएं।
 
(2) वृषभ व तुला राशि- क्रीम रंग के या श्वेतार्क गणेशजी प्राप्त कर 'ॐ गं गणपतये नम:' का जाप करें। मोदक का नैवेद्य लगाएं।
 
(3) मिथुन व कन्या राशि- मरगज के गणेशजी या हरे वर्ण के गणेशजी प्राप्त कर 'ॐ वक्रतुण्डाय हुं' का जप करें। मोदक व गन्ना तथा दूर्वा जरूर चढ़ाएं।
 
(4) सिंह राशि- इस राशि के जातक माणिक्य के गणेशजी या रक्त वर्ण गणेशजी प्राप्त कर बूंदी के लड्डू का नैवेद्य लगाकर 'ॐ एकदंताय नम:' का जप करें।
 
(5) कर्क राशि- क्रीम कलर के गणेशजी या श्वेतार्क के गणेशजी अनुपलब्धता में पार्थिव गणेश बनाकर मोतीचूर के लड्डू तथा दूर्वा का नैवेद्य लगाकर 'ॐ भालचंद्राय नम:' का जप करें।
 
(6) धनु व मीन रा‍‍शि- इस राशि के जातक-जातिका पीत वर्ण गणेश या हरिद्रा गणेश का पूजन करें। सामान्य पूजन के पश्चात हरिद्रा जरूर चढ़ाएं। पीत वर्ण के पुष्पों का प्रयोग करें तथा 'ॐ लंबोदराय नम:' का जप करें।
 
(7) कुंभ व मकर राशिइस राशि के जातक नील वर्ण या काले पत्थर के गणेशजी का पूजन करें। कृष्ण कांता के पुष्प, अर्क पुष्प जरूर चढ़ाएं तथा निम्न मंत्र जपें- 'ॐ विकटाननाय नम:'
 
साधना के समय तामसिक भोजन न करें। चौकी पर गणेशजी की स्थापना कर चावल की ढेरी पर गणेशजी को विराजमान करें। पूर्वाभिमुख या उत्तराभिमुख हो पूजन करें। पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें तथा मंत्र की 1-5-7-11-21-51-108 यथाशक्ति जप कर गणेशजी के चरणों में जप समर्पण कर क्षमा-प्रार्थना करें।
 
गणेश पर्व साधारणतया 10 दिन मनाया जाता है। यदि रोज जप करें तो चतुर्विध साधन हस्तगत होते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

गणगौर ईसर-गौरी की अमर कथा: प्रेम, परीक्षा और सुहाग का वरदान

Mata chandraghanta: नवरात्रि की तृतीया देवी मां चंद्रघंटा: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

अगला लेख