लखनऊ में कांग्रेस की हालत और बदतर

-लखनऊ से दीपक असीम

Webdunia
सोमवार, 14 अप्रैल 2014 (13:32 IST)
FILE
भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह चूंकि इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस के अवसरवादी धड़ाधड़ भाजपा में जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि इस चुनाव में यदि हमने राजनाथसिंह का साथ दिया, तो भाजपा में हमारे लिए बड़ी संभावनाए हैं। एक कांग्रेस का पार्षद भाजपा में जा चुका है। अब शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीरज बोरा ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। वे भाजपा में शामिल तो अभी नहीं हुए हैं, पर उन्होंने राजनाथ को जिताने की अपील की है।

रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बाद से कई लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। राजनाथसिंह इसी पद्धति से चुनाव लड़ने के लिए जाने जाते हैं। वे विरोधियों को खरीद लेते है। रीता बहुगुणा जोशी इस तरह के झटके बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं। रविवार को उनकी कई जनसभाएं थीं, जो उन्होंने टाल दीं। कई जगह उनकी बजाय उनके बेटे मयंक ने जाकर जिम्मेदारी पूरी की। इसके बरखिलाफ राजनाथसिंह ने रविवार को 16 कार्यक्रमों में शिरकत की।

उधर लखनऊ का आम आदमी पहले ही मोदी लहर में है। जिससे बात कीजिए यही कहता है कि इस बार तो मोदी पीएम बन रहे हैं, भाजपा को वोट देना ही बेहतर है। हालांकि लोग आसानी से जुबान नहीं खोलते। पहले टालते हैं और फिर गोल-मोल ढंग से बताते हैं कि वे इस बार भी भाजपा को वोट देने जा रहे हैं। यहां से तीसरे उम्मीदवार हैं आम आदमी पार्टी के जावेद जाफरी। शहर के कुछ उत्साही युवा उनके साथ जरूर हैं, मगर पार्टी का कोई ऐसा संगठन नहीं है, जो घर-घर औऱ गली-गली उनका नाम पहुंचा दे। सो वे बस न्यूज़ चैनलों और अखबारों के भरोसे हैं मगर अखबार वाले भी उनको कोई बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे।

जावेद जाफरी के साथ मुस्लिम युवा ज्यादा हैं। इससे रीता बहुगुणा जोशी की चिंता और बढ़ गई है क्योंकि अगर मुस्लिम वोट भी कट गए तो हालत और खराब हो सकती है। समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा यहां से चौथे प्रत्याशी हैं, उनके साथ सत्ता का बल है। मगर उसके सिवा और कुछ भी नहीं है। सपा को यहां भी गुंडागर्दी का पर्याय माना जाता है।

लखनऊ में साढ़े दस लाख वोटर हैं, जिनमें मुस्लिमों की संख्या काफी है। मगर मुस्लिम वोट बंटा हुआ है। सपा, बसपा, आप, कांग्रेस...। बसपा के नकुल दुबे हैं जिनका प्रचार जोरों से चल रहा है। मुमकिन है बसपा इस बार सीटों के मामले में नंबर दो रहे और कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम दे, मगर इस सीट पर नहीं... ।

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं