Hanuman Chalisa

अखिलेश यादव

Webdunia
FILE
उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का जन्‍म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। वे उत्‍तरप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायमसिंह यादव के पुत्र हैं। वर्तमान में उनके पिता समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और प्रमुख नेता हैं।

अखिलेश यादव लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। इसके अतिरिक्‍त उनकी पत्‍नी डिंपल यादव कन्‍नौज से सांसद चुनी गई हैं। अखिलेश यादव ने राजस्‍थान मिलिट्री स्‍कूल धौलपुर से स्‍कूली शिक्षा प्राप्‍त की है।

मैसूर से एसजे कॉलेज से उन्‍होंने इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्‍त की और इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण अभियांत्रिकी में स्‍नातकोत्‍तर किया। अखिलेश यादव ने 2009 लोकसभा उपचुनाव में फिरोज़ाबाद सीट और कन्‍नौज सीट दो स्‍थानों पर जीत दर्ज की।

बाद में उन्‍होंने फिरोज़बाद सीट से त्‍याग-पत्र देकर अपने पास कन्‍नौज सीट को रखा। महज अड़तीस साल की उम्र में उन्‍होंने उत्‍तरप्रदेश के 33वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्‍ति नागपाल को निलंबित करने पर उनकी सरकार को आलोचना झेलना पड़ी, इसके अतिरिक्‍त मुज़फ़्फ़र दंगों पर समय रहते काबू नहीं पाने के लिए भी उनकी सरकार को आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर क्या बोले अखिलेश यादव

PM मोदी की अपील का गुजरात में असर, ईंधन बचाने के लिए CM समेत मंत्रियों ने शुरू की पहल

प्रतीक यादव का निधन : क्या है डॉक्टर का दावा, जिम पाटर्नर ने भी किया बड़ा खुलासा

LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, मिला 144 विधायकों का समर्थन

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश