shiv chalisa

अजय सिंह

Webdunia
FILE
मध्‍यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजयसिंह का जन्‍म 23 सितंबर 1955 को इलाहाबाद में हुआ था। वे राजनेता अर्जुनसिंह (मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री, पंजाब के पूर्व राज्‍यपाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट तथा केंद्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री) के छोटे बेटे हैं। अत: राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।

अजय सिंह की प्रारंभिक शिक्षा भोपाल के चैंपियन स्‍कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्‍नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके तुरंत बाद उन्होंने भोपाल आकर भोपाल विश्‍वविद्यालय से अर्थशास्‍त्र में एमए की उपाधि प्राप्‍त की। साथ ही स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

इसके अलावा अजय सिंह 1971 में सर्वश्रेष्‍ठ एनसीसी सदस्‍य चुने गए तथा 1972 में इंटरस्‍कूल डिबेट कॉम्पीटिशन की ट्रॉफी जीती। वे वर्ष 1971-72 के दौरान चैंपियन स्‍कूल के कैप्‍टन भी रह चुके हैं।

अपनी पढ़ाई खत्‍म कर वे राजनीति में आ गए और 1985 तथा 1991 में हुए राज्‍य विधानसभा उपचुनाव में उन्‍होंने सीधी की चुरहट सीट से जीत हासिल की। वे तीसरी बार 1998 में चुनाव जीते। इसके बाद वे मध्‍यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री बने।

2003 में लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर राज्‍य विधानसभा के सदस्‍य बने। 2008 में 5वीं बार भी उन्होंने यही कहानी दोहराई। 2008 में विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद उन्‍हें कांग्रेस की ओर से राज्‍य विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्‍त किया गया। आज अजय सिंह का एक पुत्र अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में अभिनेता है।

अजयसिंह पर मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह की पत्‍नी के ऊपर दिए गए विरोधाभास बयान का आरोप लगा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश विधानसभा में अजय सिंह उस समय भी विवादों में घिर गए थे, जब सीधी जिले में जनजातीय वर्ग के लोगों से उनके पैर धुलवाने की तस्वीरें सामने आईं।

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़