Hanuman Chalisa

अजीत सिंह

Webdunia
FILE
राष्‍ट्रीय लोक दल के संस्‍थापक अजीत सिंह का जन्‍म 12 फरवरी 1939 को उत्‍तरप्रदेश के मेरठ जिले के भादोला गांव में हुआ था। उनके पिता स्‍व. चरण सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे। अजीत सिंह वर्तमान में बागपत के सांसद हैं।

उन्‍होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी तथा आईआई खडगपुर से बी.टेक की डिग्री हासिल की और इसके बाद स्‍नातकोत्‍तर की डिग्री अमेरिका के शिकागो से प्राप्‍त की। अजीत सिंह ने लगभग 15 वर्ष अमेरिका की कम्‍प्‍यूटर इंडस्ट्री में कार्य भी किया है।

1986 में अजीत पहली बार राज्‍यसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद 1987 में उन्‍हें लोक दल का अध्‍यक्ष बनाया गया। 1988 में अजीत जनता पार्टी के अध्‍यक्ष घोषित किए गए। 1989 में उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की।

1991, 1996, 1999, 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में भी वे विजयी रहे। इस दौरान उन्‍होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और वित्‍तीय समिति के सदस्‍य के रूप में कार्य किया। 18 दिसंबर 2011 से वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी भी एक राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में मथुरा के सांसद हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Reliance ने कीं 1 लाख से ज्यादा नई भर्तियां, ग्रीन एनर्जी से 2 लाख रोजगार की उम्मीद

जिम्मी और जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा 'पर्यावरण संवाद सप्ताह' का आयोजन

Reliance का सरकारी खजाने में 2.16 लाख करोड़ रुपए का योगदान, CSR खर्च भी बढ़ा

मुकेश अंबानी ने रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद लगातार छठे साल नहीं ली सैलरी

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास