Hanuman Chalisa

नवीन जिंदल

Webdunia
FILE
कांग्रेस के प्रमुख युवा नेताओं में एक नवीन जिंदल का जन्‍म 9 मार्च 1970 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से स्‍नातक करने के बाद नवीन ने अमेरिका की टेक्‍सास यूनिवर्सिटी से प्रबंधन में स्‍नातकोत्‍तर किया है।

2004 में वे लोकसभा के सदस्‍य निर्वाचित हुए। 5 अगस्‍त 2004 को उन्‍हें गृह मामलों की समिति का सदस्‍य बनाया गया। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में वे दूसरी बार निर्वाचित हुए। इस कार्यकाल में 31 अगस्‍त 2009 को उन्‍हें गृह मामलों की समिति और रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति का सदस्‍य बनाया गया।

मई 2010 में उन्‍हें सड़क एवं परिवहन मंत्रालय तथा लोक लेखांकन समिति का सदस्‍य भी बनाया गया। राजनीति के अतिरिक्‍त नवीन ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को आम नागरिक द्वारा गर्व और सम्‍मान के प्रतीक के रूप में फहराए जाने के अधिकार की पहल की, जिसके परिणामस्‍वरूप देश के नागरिक वर्ष के सभी दिन राष्‍ट्रीय ध्‍वज को नियमानुसार फहरा सकते हैं।

नवीन स्‍कीट शूटिंग के राष्‍ट्रीय चैंपियन भी रह चुके हैं। वे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। इसके अलावा नवीन जाने माने उद्योग‍पति भी हैं, वे जिंदल स्‍टील एंड पॉवर इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

आज से गुजरात सहित पूरे देश में डिजिटल जनगणना शुरू, जानें कौन से 4 नए सवाल पूछे जाएंगे?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का इस्तीफा, अमेरिका के साथ शांति वार्ता को लग सकता है झटका?

जिम्मी मगिलिगन सेंटर में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का 34वां वार्षिक पर्यावरण संवाद सप्ताह शुरू

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी