Hanuman Chalisa

मेधा पाटकर

Webdunia
FILE
नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रर्वतक मेधा पाटकर का जन्म 1 दिसंबर 1954 को मुंबई में हुआ था। वह बांधों के निर्माण से प्रभावित होने वाले पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों पर शोध करने वाली विश्‍वस्‍तरीय संस्‍था की सदस्‍य और प्रतिनिधि रह चु‍की हैं।

मुंबई (महाराष्‍ट्र) में जन्‍मी मेधा के माता-पिता सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके पिता भारत के स्‍वतंत्रता संग्राम में भाग ले चुके थे, जबकि माता महिलाओं की सहायतार्थ कार्य करने वाली सामाजिक संस्‍था की सदस्‍य थीं।

मेधा ने टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस से सोशल वर्क में एमए की डिग्री प्राप्‍त की और मुंबई में बसी झुग्गियों में बसे लोगों की सेवा करने वाली संस्‍थाओं से जुड़ गईं। 28 मार्च 2006 को उन्‍होंने नर्मदा नदी के बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने के विरोधस्‍वरूप भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया, 17 अप्रैल 2006 को सुप्रीम कोर्ट से नर्मदा बचाओ आंदोलन के तहत बांध पर निर्माण कार्य रोक देने की अपील को खारिज कर दिया।

नर्मदा बचाओ आंदोलन के अलावा भी मेधा कई सामाजिक और पर्यावरण संबंधी आंदोलनों में भागीदारी कर चुकी हैं। अन्‍ना हजारे के भ्रष्‍टाचार विरोधी आंदोलन में मेधा ने टीम अन्‍ना का समर्थन किया।

13 जनवरी 2014 को उन्‍होंने आम आदमी पार्टी में सम्‍मिलित होने के घोषणा की। लोकसभा चुनाव 2014 में मेधा पाटकर उत्‍तर पूर्व मुंबई से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रही हैं। वे मुंबई नॉर्थ ईस्ट से चुनाव मैदान में हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

रेड टेप से रेड कार्पेट तक, फार्मा कॉन्क्लेव में यूपी मॉडल की गूंज

अखबार बेचने वाला लड़का बना 'इंटरनेशनल यूथ आइकॉन', देश और उत्‍तर प्रदेश का नाम कर रहा रोशन

नए धर्म का जन्म, मानवता के विनाश का ऐलान, AI बॉट्स ने गपशप में कर दी खौफनाक भविष्यवाणी

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

कानून के राज में ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी बनी यूपी की पहचान : योगी आदित्यनाथ