Hanuman Chalisa

सचिन पायलट

Webdunia
FILE
सचिन पायलट का जन्‍म 7 सितंबर सन् 1977 को उत्‍तरप्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। नोयडा में वेदपुरा उनका पुश्‍तैनी गांव है। उनके पिता राजेश पायलट कांग्रेस के जाने-माने नेता और केंद्रीय मंत्री थे।

सचिन पायलट ने अपनी स्‍कूली शिक्षा नई दिल्‍ली के एयर फ़ोर्स बाल भारती स्‍कूल से प्राप्‍त की तथा नई दिल्‍ली के ही सेंट स्‍टीफ़ेंस कॉलेज से स्‍नातक किया, तत्‍पश्‍चात उन्‍होंने अमेरिका के पेंसिलवेनिया विश्‍वविद्यालय से प्रबंधन में स्‍नातकोत्‍तर की उपाधि प्राप्‍त की।

सचिन पायलट ने सन् 2004 में सारा अब्‍दुल्‍लाह से विवाह किया, जो कश्‍मीर के दिग्‍गज नेता फ़ारुक अब्‍दुल्‍ला की बेटी हैं। सचिन पायलट के दो बेटे हैं नाम आरान और वेहान पायलट। सचिन पायलट ने 10 फ़रवरी के दिन कांग्रेस से जुड़ने के साथ अपने राजनीतिक जीवन का पदार्पण किया।

वे 14वीं लोकसभा में कांग्रेस की ओर दौसा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। इस समय उनकी आयु मात्र 26 वर्ष थी, जो भारत में सबसे कम आयु में सांसद बनने का कीर्तिमान भी था। इसके बाद 15वीं लोकसभा अर्थात 2009 के लोकसभा के चुनाव में वे अजमेर से सांसद चुने गए।

सचिन पायलट पहले ऐसे भारतीय केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्‍होंने क्षेत्रीय सेना में अपनी सेवा दी है, वे 6 सितंबर सन् 2012 को क्षेत्रीय सेना में सम्‍मिलित हुए। 21 जनवरी 2014 से उन्‍होंने राजस्थान के कांग्रेस के नए प्रदेशाध्‍यक्ष का पद भी संभाला है। प्रदेशाध्‍यक्ष होने के नाते आगामी लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट की भूमिका और भी अहम हो गई।

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

एक्‍सीडेंटल महापौर और जख्‍मी इंदौर, आखिर किसके पाप की सजा भुगत रही जनता, कांग्रेस ने उठाए सवाल

लता मंगेशकर और सुमन कल्याणपुर : एक अज्ञात स्‍टेशन, देरी से आने वाली एक रेल की प्रतीक्षा और दिल ने फिर याद किया

देश में जल अनुसंधान की नई पहल शुरू, केंद्र और ISRO के बीच हुई बड़ी डील

LIVE: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख