राहुल को बचाना कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल

-वेबदुनिया

Webdunia
कांग्रेस के लिए अब बचाने और छुपाने के लिए कुछ नहीं है। ये शर्मनाक हार है और इसके लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के वो लोग जिम्मेदार हैं जो राहुल गाँधी नाम की मजबूरी को ढोते रहे। गाँधी परिवार का नेतृत्व ना हो तो कांग्रेस बिखर जाती है, ये मजबूरी कांग्रेस की हो सकती है, देश की नहीं। ये बात समझनी बहुत जरूरी थी।
WD

राहुल के नेतृत्व में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी राहुल को आगे करना एक कट्टर कांग्रेसी के भी गले नहीं उतर रहा था। पर ऐसा होता रहा। चाहे उत्तरप्रदेश और बिहार के विधानसभा चुनाव हों या पाँच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव, बुरी तरह हारने के बाद भी पता नहीं क्यों इतना पैसा, श्रम और समय राहुल गाँधी पर बर्बाद किया गया।

अब भी जो कांग्रेसी राहुल का बचाव कर रहे हैं उसे चापलूसी की हद ही कहा जाएगा। निश्चित ही ये कांग्रेस के लिए गहरे आत्ममंथन का दौर है। कांग्रेस को उनका विकल्प ढूँढ़ना होगा क्योंकि देश ने तो अपना विकल्प चुन लिया है...।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा