क्या जानवर भी हमारी तरह आंसू बहाते हैं?

Webdunia
ND
प्राणियों का अध्ययन करने वाले विज्ञान विषय के साथियों का कहना है कि जानवर हमारी तरह आंसू बहाकर अपना दुख व्यक्त नहीं करते हैं। सिर्फ बंदर ही ऐसा जीव है, जो दुख या तकलीफ में हमारी तरह रोता या कहें कि आंसू बहाता है।

फिर भी आपने हाथी, कुत्ते, घोड़े और भी दूसरे जानवरों की आंखों से आंसू निकलते देखे होंगे, पर बात यह है कि इन आंसुओं का जानवरों के दुख और तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है।

ये आंसू तो वे आंखों को साफ रखने के लिए बहाते हैं। जब हम रोते हैं तो हमारी आंखों के चारों ओर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और आंखों के पास की अश्रुग्रंथियों पर दबाव पड़ता है और इसी से आंसू बह निकलते हैं। जानवरों में इस तरह की मांसपेशियां होती ही नहीं हैं।

जानवरों की आंखों से निकलने वाले आंसू उनका दुख और तकलीफ नहीं बताते, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें दुख या तकलीफ होती ही नहीं है। बस, अपनी बात कहने का उनका तरीका दूसरा है, जिसे उनके साथ रहकर समझा जा सकता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सर्दियों में रोजाना हॉट चॉकलेट पीने से क्या होता है सेहत पर असर

सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना है मक्के की राब, पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें रेसिपी

सर्दियों में रोजाना पिएं ये इम्यूनिटी बूस्टर चाय, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

ज्यादा मूंगफली खाना क्या लिवर के लिए है नुकसानदायक, जानिए सच्चाई

क्या सच में खाली पेट कार्डियो से जल्दी कम होती है चर्बी? क्या है इस दावे की सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

गणतंत्र दिवस पर दें अपने नाखूनों को Tricolour Look, अपनाएं ये शानदार नेल आर्ट आइडियाज

76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें

Republic Day Parade 2025: वंदे मातरम् और जन गण मन में क्या है अंतर?

जयंती विशेष: सुभाष चंद्र बोस के 8 अनसुने प्रेरक विचार, बदल देंगे आपका जीवन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जानें महत्व और पराक्रम दिवस के बारे में