Hanuman Chalisa

26th November Constitution Day - 10 देशों के संविधानों से मिलकर बना है भारतीय संविधान, जानें रोचक तथ्‍य

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (13:21 IST)
26 नवंबर 1950 को देश का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया गया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसे तैयार किया था। 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। उन्‍होंने दुनियाभर के संविधानों के अध्ययन के बाद भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था आम सहमति से संविधान निर्माण होगा बहुमत से नहीं। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को भारतीय के समक्ष लाया गया था।

इसके बाद से हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।इसमें करीब 1 लाख 40 हजार शब्द है। भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां शामिल है। जनवरी 1948 में संविधान का पहला प्रारूप चर्चा के लिए प्रस्तुत किया गया था। भारतीय संविधान की कई सारी खूबियां हैं। दुनियाभर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भारतीय संविधान में स्वतंत्र यात्रा, रहने, धर्म, शिक्षा का अधिकार है। एक समान नागरिक संहिता और आधिकारिक भाषाएं दी गई है।

खास बात यह हे कि भारतीय संविधान टाइपिंग की बजाए पेन से लिखा गया है। भारतीय संविधान की मूल प्रति हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। इसे प्रेम बिहारी नारायण ने लिखा था। उन्होंने नंबर 303 के 254 पेन होल्डर निब का इस्तेमाल किया था। इसे लिखने में 6 महीने का वक्त लगा था। जब उनसे मेहनताना पूछा गया था तो उन्‍होंने कुछ भी लेने से इंकार कर दिया था। संविधान की मूल प्रति भारतीय संस्कृति की लाइब्रेरी में हीलियम गैस से भरे केस में रखी गई है।

आइए जानते है भारतीय संविधान किन-किन देश से लिया गया है -

1. संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका से मौलिक अधिकार, निर्वाचित राष्ट्रपति और उस पर महाभियोग, उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को हटाने की विधि एवं वित्तीय आपात, न्यायपालिका की स्वतंत्रता को संयुक्त राज्य अमेरिका से लिया गया है।

2. ब्रिटेन - इस देश से संसद की शासन प्रणाली, नागरिकता और विधि निर्माण प्रक्रिया, मंत्रिमंडल प्रणाली को लिया गया है।

3.आयरलैंड - नीति निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में अन्य क्षेत्र के दिग्गजों जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, खेल आदि के दिग्गजों को नियुक्त करना आयरलैंड के संविधान से लिया गया है।

4. ऑस्ट्रेलिया - केंद्र और राज्य के बीच संबंध और शक्तियों का विभाजन, प्रस्तावना की भाषा, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया।

5. जर्मनी - आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति के मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां, आपातकाल के वक्त किन मूल अधिकारों को परिवर्तित होगा यह जर्मनी से लिया गया है।

6. साउथ अफ्रीका - संविधान को समूचे देश को ध्‍यान में रखकर बनाया है। इसलिए साउथ अफ्रीका से पढ़कर -समझकर संविधान में जोड़ा गया है। संविधान संशोधन की प्रक्रिया प्रावधान, राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया है।

7.कनाडा - केंद्र द्वारा राज्यपाल की नियुक्ति, उच्‍च न्‍यायालय का परामर्श, अहम शक्तियां केंद्र के पास रहे यह कनाडा के संविधान से लिया गया है।

8. सोवियत संघ - 50 के दशक के दौर में रूस सोवियत संघ था। लेकिन बाद में यह कई राष्ट्रों में टूट गया। मौलिक कर्तव्यों का प्रावधान सोवियत संघ से लिया गया था।

9. जापान - विधि द्वारा संविधान को स्थापित करने की प्रक्रिया जापान से ली गई।

10.फ्रांस - गणतंत्रात्मक और प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता, बंधुता के आदर्श का सिद्धांत फ्रांस से लिया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख