Hanuman Chalisa

General Facts: Budget 2023 के बारे में क्या जानते हैं आज के युवा?

Webdunia
-ईशु शर्मा 
 
हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश की जनता को केंद्रीय बजट का इंतज़ार है। इस साल बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश के सामने बजट पेश करेंगी।

2021 में कोरोना महामारी के कारण निर्मला सीतारमण ने देश का पहला पेपरलेस बजट पेश किया था, साथ ही स्वतंत्र भारत का पहला बजट वित्तमंत्री आरके षण्मुखम चेट्टी द्वारा 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था।
 
चलिए जानते है केंद्रीय बजट के कुछ ऐसे रोचक तथ्य....!
 
1. स्वतंत्र भारत का पहला बजट वित्तमंत्री आरके षण्मुखम चेट्टी द्वारा 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। 
 
2. स्वतंत्रता से पहले भारत का पहला बजट ईस्ट इंडिया कंपनी के अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने 7 अप्रैल, 1860 में ब्रिटिश क्राउन में पेश किया था।
 
3. मोरारजी देसाई भारत के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सबसे ज़्यादा 10 बार बजट पेश किया है, साथ ही उन्होंने 2 बार अपने जन्मदिन पर बजट पेश किया, 29 फरबरी 1964 और 1968 को।
 
4. 2017 में रेल बजट को भी केंद्रीय बजट के साथ शामिल कर लिया गया।
 
5. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने केंद्रीय बजट पेश किया है।
 
6. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक की सबसे लंबी 2.45 घंटे की बजट स्पीच दी है।
 
7. 1950 को केंद्रीय बजट लीक हो गया था, जो कि राष्ट्रपति भवन में ही छपता था, पर उसके बाद 1980 में सरकार ने खुद की प्रेस नॉर्थ ब्लॉक बेसमेंट में स्थापित कर ली।
 
8. कोरोना महामारी के कारण 1 फरवरी 2021 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया था।
 
9. अब तक का सबसे अधिक शब्दों वाला बजट नरसिम्हा राव सरकार में तत्कालीन वित्तमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पेश किया गया था। ये बजट 18,650 शब्दों का था।
 
10. 1970-71 में बजट को पेश करने वाली पहली महिला इंदिरा गांधी थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख