Hanuman Chalisa

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि : जानिए उनके जीवन के अनजाने राज

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (11:13 IST)
मुंबई नगरी पर 4 दशक तक राज करने वाले बाला साहेब ठाकरे आज भी लोगों के दिल में जिंदा हैं। लोग उन्हें हिंदू हृदय सम्राट कहकर बुलाती थी। बाला साहेब ठाकरे का नाम बाल केशव ठाकरे था लेकिन वह बाला साहेब ठाकरे के नाम से प्रचलित थे। 17 नवंबर 2012 को बाला साहेब ठाकरे का निधन हुआ था। शिवसेना के संस्थापक रहे बाला साहेब ठाकरे के बारे में जानते हैं कुछ रोचक किस्‍से जिससे आज भी कई लोग अनजान है।

1. बाला साहेब ठाकरे ने अपने करियर की शुरुआत एक दैनिक अखबार में कार्टूनिस्ट के तौर पर की थी। लेकिन उन्हें काम में मजा नहीं आया और नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से राजनीतिक साप्ताहिक मार्मिक की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य था गैर-मराठियों के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ अभियान। 1966 में इस अभियान में सफलता मिलने के बाद बाला साहेब ने शिवसेना पार्टी की स्‍थापना का विचार आया।

2. बाला साहेब ठाकरे चांदी के सिंहासन पर बैठने के शौकीन थे।

3.बाला साहेब ठाकरे की राजनीति पर अच्‍छी पकड़ थी। इसी के साथ वे अच्छे प्रवक्ता भी थे। वे हमेशा देखे बिना भाषण देते थे। उन्हें सुनने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ इकट्ठा होती थी।

4. बाला साहेब ठाकरे ने अनुठे अंदाज में शिवसेना का गठन किया था। उन्होंने 19 जून 1966 में शिवाजी पार्क में नारियल फोड़ कर शिवसेना पार्टी का गठन किया था।

5.बाला साहेब ठाकरे की खासियत थी कि वह कभी किसी से मिलने नहीं गए। बड़ी से बड़ी शख्सियत उनसे मिलने उनके निवास मातोश्री पहुंचती थी।

6. बाला साहेब ठाकरे देश में सबसे अधिक चर्चित शख्सियत में से एक रहे। उनके शौक भी चर्चा का विषय रहे। जी हां, उन्हें रेड वाइन और सिगार का बहुत शौक था। उनके कई सारे फोटो है जिसमें वह हाथ में सिगार लिए हुए है। आखिरी दम तक वह सिगार पीते रहे।

7. महाराष्ट्र में सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही लेकिन उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा।

8.भारत के सबसे मशहूर क्रिकेटर रहे सचिन तेंडुलकर को बाला साहेब बहुत पसंद करते थे। लेकिन एक बार सचिन ने कह दिया था, 'कि महाराष्‍ट्र पर पूरे हिंदुस्तान का हक है।' सचिन के इस बयान पर बाला साहेब ठाकरे बुरी तरह से बिफर गए थे। और उन्होंने कह दिया था, 'वह क्रिकेट की पिच पर रहे,राजनीति हमें खेलने दें।'

9.बाला साहेब ठाकरे स्पष्टवादी थे। उन्हें कभी किसी का भय नहीं रहा। बाला साहेब ठाकरे ने सोनिया गांधी की राजनीति में आलोचना करते हुए कहा था। वह इस देश पर राज करें इससे बेहतर होगा यह देश फिर से अंग्रेजों को सौंप दिया जाए। मैं सत्ता में अधिक अनुभव रखने वालों को देश सौंपना पसंद करूंगा।

10.17 नवंबर 2012 में जब बाला साहेब ठाकरे का निधन हुआ था तो पूरी मुंबई में सन्नाटे की लहर पसर गई थी। उस दिन पूरा मुंबई बंद था। उनकी अंतिम यात्रा में करीब 5 लाख लोग शामिल हुए थे। पहले ऐसे शख्‍स रहे उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख