Hanuman Chalisa

ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर टीचर, जानें आपके फेवरेट टीचर का स्थान

अलख पांडे से लेकर खान सर हैं इन अमीरों की लिस्ट में शामिल

WD Feature Desk
India Most Richest Teacher
  • पहले स्थान पर फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे हैं।
  • बायजू रविंद्रन,  बायजू के फाउंडर दूसरे स्थान पर हैं।
  • इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर खान सर शामिल हैं।
India Most Richest Teacher : ऑनलाइन क्लास आने के बाद भारत में कुछ टीचर के जलवे हो गए हैं। आज के समय में स्टूडेंट अपना समय और पैसा बचाने के लिए ऑनलाइन क्लास अटेंड करना पसंद करते हैं। इन ऑनलाइन क्लास के लिए यूट्यूब और अन्य कोचिंग इंस्टिट्यूट के एप मौजूद हैं। ALSO READ: 10 मार्च: भारत की पहली महिला टीचर सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

कोरोना के बाद इंटरनेट पर खान सर और फिजिक्स वाला जैसे कई टीचर वायरल हुए हैं। भारत में अब इनके कई फेमस कोचिंग इंस्टिट्यूट भी हैं। इन टीचर की इतनी पॉपुलैरिटी के बाद यह जानना तो बनता है कि भारत में सबसे अमीर टीचर कौन है? तो आइए जानते हैं इन लिस्ट में आपके कौनसे फेवरेट टीचर शामिल हैं...
 
1. अलख पांडे (Alakh Pandey)
यूट्यूब पर आप इनकी कोचिंग के ऐड और अपने शहर में बड़े-बड़े होडिंग देख सकते हैं। दरअसल अलख पांडे PhysicsWallah के फाउंडर और सीईओ हैं। OTT प्लेटफार्म पर आप इनकी जर्नी की फिल्म भी देख सकते हैं। इन्होने 2014 में एक छोटे से कमरे से अपनी कोचिंग की शुरुआत की थी। आज इनकी नेट वर्थ लगभग 2000 करोड़ रूपए से भी ज्यादा है।
 
2. बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran)
कुछ दिनों पहले बायजू रविंद्रन, भारत के सबसे अमीर टीचर हुआ करते थे। लेकिन Byju's के कुछ केस के बाद यह अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रविंद्रन केरल के कन्नूर जिले के अझिकोड गांव के रहने वाले हैं। यह फिजिक्स और मैथ्स के टीचर हैं। वर्तमान में इनकी नेट वर्थ लगभग 1000 करोड़ रूपए है। 
 
3. खान सर (Khan Sir)
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर खान सर शामिल हैं। खान साहब पढ़ने के साथ साथ कुछ ऐसी बातें भी कर जाते हैं जो स्टूडेंट को बहुत पसंद आती हैं। खान सर जिनका पूरा नाम फैजल खान है। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो खान सर को नहीं जानता होगा। इनकी लोकप्रियता यूट्यूब से बढ़ी है। वर्तमान में इनकी नेट वर्थ करीब 40 करोड़ से ज्यादा है। 
4. विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti)
UPSC के साथ ही फिलॉसफी में भी विकास दिव्यकीर्ति बहुत फेमस हैं। भारत में स्टूडेंट इन्हें बहुत पसंद करते हैं। यह एक मशहूर रिटायर्ड IAS ऑफिसर हैं। दिव्यकीर्ति ने 1996 में UPSC के लिए परीक्षा दी थी और पहले प्रयास में वह सफल हुए। इसके बाद इन्होने अपनी नौकरी छोड़ी और दृष्टि आईएएस कोचिंग की शुरुआत की। वर्तमान में इनकी नेट वर्थ करीब 25 करोड़ से ज्यादा है। 
 
5. अवध ओझा (Avadh Ojha)
इस लिस्ट में टॉप 5 में अवध ओझा भी शामिल हैं। यह भी स्टूडेंट में कम फेमस नहीं है। इनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। यह टीचर होने के साथ ही मोटिवेशन स्पीकर भी हैं। यह स्टूडेंट को UPSC की तैयारी करवाने के साथ इतिहास और फिजिक्स भी बढ़ाते हैं। वर्तमान में इनकी नेट वर्थ करीब 11 करोड़ के आसपास है।
ALSO READ: Board Exam में 90 प्रतिशत लाने के लिए इन 5 तरीकों से करें पढ़ाई

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

अगला लेख