Hanuman Chalisa

International Day of Forests 2023: भारतीय वन के ये 10 रोचक तथ्य जानकर रह जाएंगे हैरान

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2023 (18:38 IST)
- ईशु शर्मा
 
हर साल 21 मार्च को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता हैं ताकि लोगों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सके। ये दिवस यूनाइटेड नेशन्स फोरम ऑन फॉरेस्ट (United Nation Forum on Forests) और खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा मनाया जाता है। हर साल इस दिवस की थीम Collaborative Partnership on Forests द्वारा निर्धारित की जाती है। चलिए जानते हैं वन से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के बारे में- 
 
1. भारत का सबसे बड़े जंगल वाला राज्य मध्य प्रदेश है जिसमें जंगल का एरिया 77,493 वर्ग किलोमीटर है।
 
2. भारत में वन महोत्सव हर साल जुलाई के पहले हफ्ते में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1950 में कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी द्वारा की गई थी।
 
3. भारत का फारेस्ट मैन जादव मोलाई पायेंग को कहा जाता है जिन्होंने असम की ब्रह्मपुत्र नदी पर 550 एकड़ बंजर भूमि को पेड़ लगाकर हरे भरे जंगल में बदल दिया था।
 
4. भारत में चिपको आंदोलन 1973 में उत्तराखंड राज्य से शुरू हुआ था जिसके प्रवर्तक सुन्दरलाल बहुगुणा थे।
 
5. चिपको आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1980 में एक विधायक बनाया जिसमें हिमालयी क्षेत्रों के वनों को काटने पर 15 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।
6. भारत के वन विभाग की स्थापना 1864 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई थी जिसमें डीट्रिच ब्रैंडिस को पहला वन महानिरीक्षक नियुक्त किया गया था।
 
7. दुनिया को 20% ऑक्सीजन अमेज़न के जंगल से मिलता है जो दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है।
 
8. 1952 में भारत सरकार ने सबसे पहले राष्ट्रीय वन नीति जारी की थी हालांकि 1894 में ब्रिटिश सरकार ने इस नीति की घोषणा की थी लेकिन 1952 में भारत सरकार ने इस नीति को संशोधित कर दिया था।
 
9. भारत का क्षेत्र के अनुसार सबसे कम जंगल वाला राज्य हरियाणा है जो 3.63% ही जंगल का क्षेत्र कवर करता है।
 
10. भारत का सबसे छोटा जंगल चंडीगढ़ में है जिसका क्षेत्र 8 वर्ग किलोमीटर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख