Hanuman Chalisa

कब है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें 2023 की थीम

Webdunia
International Youth Day: हर साल अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को युवा विश्व सम्मलेन के दौरान की गई सिफारिशों को मानते हुए 54/120 प्रस्ताव पारित किया गया। तथा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। 
 
यह फैसला युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा 1998 में दिए गए सुझाव के बाद लिया गया था और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस आयोजन का आरंभ पहली बार सन् 2000 में किया गया था। 
 
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य है कि सरकार युवाओं के मुद्दों, उनकी समस्याओं और उनकी बातों पर ध्यान आकर्षित करे। युवाओं की आवाज, उनके कार्यों तथा युवाओं के द्वारा किए गए आविष्कार को दुनिया तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त के दिन यह दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्या को अंतरराष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार तक पहुंचाना और उनका निवारण करना है। 
 
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य वर्तमान समय में जहां परिवर्तन अनेक उपलब्धियां, सुविधाएं लेकर आ रहा है, वहीं युवा वर्ग के लिए तीव्र गति से भागने की क्षमता की चुनौतियां भी आ रही है, जिस कारण युवा वर्ग अधिक क्षमतावान होकर तेजी से हो रहे परिवर्तन को समझ सके और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर अपने कार्यशैली को परिवर्तित कर सके। कोरोना के बाद से इस दिन सामाजिक कार्य, राजनीतिक और आविष्कार करने वाले युवाओं को ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया जाता रहा है। वर्तमान समय में कोरोना के प्रभाव के कम होने के कारण इसमें बदलाव भी संभव हुए हैं। 
 
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम जानें : (International Youth Day 2023 Theme)
 
इस बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम ‘युवाओं के लिए हरित कौशल: एक सतत विश्व की ओर’ (Green Skills for Youth: Towards a Sustainable World) रखी गई है। इस बार का यह विषय युवाओं को अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए आवश्यक कौशल के साथ-साथ सशक्त बनाने के महत्व पर प्रकाश डालता है। युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों की ओर दुनिया भर का ध्यान आकर्षित करना तथा युवा कैसे वैश्विक समस्याओं का समाधान और सतत विकास कर सकते हैं इस पर ध्यान देना है। 

ALSO READ: 16 अगस्त रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती, जानें कौन थीं ये रानी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख