Hanuman Chalisa

Dussehra 2023 : पूरे भारत में 5 जगह मनाया जाता है अनोखा दशहरा उत्सव

Webdunia
Ravana Dahan 2023: अश्‍विन माह की दशमी को राम ने रावण का वध किया था इसीलिए इसे दशहरा कहते हैं और इसी दिन माता कात्यायिनी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था इसलिए इसे विजयादशमी भी कहते हैं। भारत में हर गांव और शहर में रावण दहन करके दशहरा मनाया जाता है। भारत के 6 स्थानों पर रावण दहन और दशहरा उत्सव देखने के लिए कई लोग जाते हैं।
 
1 बस्तर- बस्तर के दण्डकरण्य में भगवान राम अपने 14 वर्षों के वनवास के दौरान रहे थे। बस्तर के जगदलपुर में मां दंतेश्वरी का मंदिर है जहां हर साल दशहरे पर हजारों की तादाद में आसपास के गांवों और जंगलों आदिवासी लोग पहुंचते हैं।
 
2 मैसूर- मैसूर का दशहरा दुनिया भर में प्रसिद्ध है, जो कर्नाटक का प्रादेशिक त्योहार है, मैसूर में दशहरा लंबे समय तक मनाया जाता है जिसमें भारत के अलावा दुनियाभर से लोग यहां पहुंचते हैं।
 
3 कुल्लु- कुल्लु के ढालपुर मैदान में मनाया जाने वाला का दशहरा भारत के प्रसिद्ध दशहरा पर्व में से एक है। हिमाचल प्रदेश में कुल्लु के दशहरे को अंतर्राष्ट्रीय फेस्ट‍िवल घोषित किया है, जो पर्यटकों को सबसे बड़ी तादाद में आकर्ष‍ित करता है।
 
4 मदि‍केरी दशहरा- मदिकेरी दशहरा, कर्नाटक में 10 दिनों तक मनाया जाने वाला दशहरा है। यह कर्नाटक में मनाए जाने वाले फेमस दशहरा फेस्टिवल में से एक है।
 
5 कोटा दशहरा- राजस्थान के कोटा में भी दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में कई त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें कोटा का दशहरा काफी प्रसिद्ध है। 
 
6 मंगलोर का दशहरा- मंगलोर में मनाया जाने वाला दशहरा देशभर से श्रद्धालुओं को आकर्ष‍ित करता है। दशहरे पर यहां का टाइगर डांस और बीयर डांस आकर्षण का केंद्र है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख