Hanuman Chalisa

दशहरे पर बच्चों के लिए घर पर ही रावण बनाने का आसान सा तरीका

नम्रता जायसवाल

15 स्टेप्स में घर पर ही आसानी से रावण बनाएं

दशहरे पर सभी छोटे बच्चों को घर पर ही बनाए हुए रावण को खुद जलाने में बड़ा मजा आता है। ऐसे में बच्चे अक्सर घर के किसी बड़े सदस्य या पैरेंट्स से उनकी रावण बनाने में मदद करने के लिए कहते हैं। यदि आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं, जो इस बार दशहरे पर खुद रावण बनाना चाहते हैं, तो आप उनकी मदद जरूर कर सकते हैं बशर्ते आपको रावण बनाने की विधि मालूम हो।
 
तो आइए जानते हैं बच्चों के लिए घर पर ही रावण बनाने की आसान-सी विधि- 
 
आपको रावण बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी, जैसा कि आप नीचे बताए गए चित्र में भी देख सकते हैं। ड्राइंग शीट, कुछ डिस्पोजेबल गिलास, सेलो टेप, पटाखे, लकड़ी की स्केल, पेंसिल, कलर, फेवीक्विक, कैंची, गिफ्ट पेपर।
 
अब आपको बताए गए सामान का इस्तेमाल इस प्रकार से करना है-
 
1. ड्राइंग शीट पर आप रावण के 10 एक जैसे चेहरे बना लीजिए और इन्हें पास-पास चिपकाकर बनाना है।
 
2. ड्राइंग शीट पर ही आप 10 एक जैसे मुकुट बना लीजिए।
 
3. अब स्केच कलर से चेहरे और मुकुट पर अपने मन अनुसार रंग भर दीजिए।
 
4. अब कैंची की मदद से ड्राइंग शीट से रावण के चेहरे और मुकुट को काटकर अलग कर लीजिए।
 
5. अब फेवीक्विक की मदद से सभी चेहरे के ऊपर मुकुट चिपका दीजिए।
 
6. लकड़ी की स्केल को गिफ्ट पेपर से अच्छी तरह से कवर कर लीजिए।
 
7. अब एक डिस्पोजेबल गिलास को गिफ्ट पेपर से कवर करने के बाद उसके बीचोबीच इस लकड़ी की स्केल को डालना है।
 
8. कुछ इस प्रकार से कि डिस्पोजेबल गिलास के दोनों किनारों से होते हुए स्केल आर-पार हो जाए। ये आपके रावण के हाथ बनेंगे।
 
9. अब एक डिस्पोजेबल गिलास को गिफ्ट पेपर से कवर करके रावण के सभी चेहरे चिपका दें।
 
10. अब बाकी के सभी डिस्पोजेबल गिलास की मदद से रावण की बॉडी बनाना है। आप अपने मन अनुसार जितनी लंबाई रावण की रखना चाहते हैं, उतने डिस्पोजेबल गिलास को एक के ऊपर एक जमा दें। लेकिन सभी गिलास को जमाने से पहले उन्हें भी गिफ्ट पेपर से अच्छी तरह से कवर कर लें।
 
11. जैसे आप ऊपर बताए फोटो में देख सकते हैं, उसी प्रकार से आपको डिस्पोजेबल गिलास को जमाना है।
 
12. डिस्पोजेबल गिलास को जमाने के बाद इन्हें अच्छी तरह से सेलो टेप से चिपका दें जिससे कि ये गिरे नहीं।
 
13. आप चाहें तो डिस्पोजेबल गिलास के अंदर अपने मन अनुसार विभिन्न पटाखे भी डाल सकते हैं।
 
14. अब रावण की बॉडी और चेहरे वाले डिस्पोजेबल गिलास को चिपका दें।
 
15. अब रावण के एक हाथ में तलवार बनाकर भी चिपका दें। अब आपका रावण तैयार है।

ALSO READ: दशहरा पर निबंध
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख