Hanuman Chalisa

National Unity Day : राष्ट्रीय एकता दिवस, जानें 10 खास बातें

Webdunia
National Unity Day: 31 अक्टूबर को नेशनल यूनिटी डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन की 10 खास बातें- 
 
1. प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को भारत में नेशनल यूनिटी डे या राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
 
2. भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर हर साल यह दिन मनाया जाता है। 
3. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में खास भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ। 
 
4. वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने ही सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था।
 
5. राष्ट्र को एकजुट करने के सरदार वल्लभभाई पटेल के द्वारा किए प्रयासों को स्वीकार करने के लिए ही राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। 
 
6. सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाता है, वो सरदार पटेल को समर्पित है। 
 
7. सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता की दिशा में किए गए प्रयासों के कारण ही उन्हें 'भारत के लौह पुरुष' के रूप में जाना जाता है। 
 
8. 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल के योगदान को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
 
9. राष्ट्रीय एकता जहां लोगों के बीच उभर रहे संघर्ष, तनाव और मतभेदों को दूर करने में मदद करती है, वहीं सद्भाव, शांति, स्थिरता और समझ को बढ़ावा देकर देश में शांतिपूर्ण, आपसी सम्मान और सहयोग का वातावरण बनाने में मदद करती है।
 
10. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने की वजह से सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक अत्‍यंत गौरवपूर्ण स्थान पाया है, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

ALSO READ: Sardar Patel: आधुनिक राष्ट्र के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

ALSO READ: 31 अक्टूबर : इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

अगला लेख