Hanuman Chalisa

20 जुलाई - आज रखा था इंसान ने चन्द्रमा पर पहला कदम

Webdunia
20 जुलाई का दिन मानव सभ्यता के विकास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि इसी दिन 1969 में मनुष्य ने अपनी पहुंच पृथ्वी के बाहर तक पहुंचाई थी। इस दिन मनुष्य ने चन्द्रमा पर पहला कदम रखा था और ऐसा करने वाले व्यक्ति थे 'नील आर्म स्ट्रांग'। इस उपलब्धि को याद रखने के लिए इस दिन को प्रतिवर्ष 'International Moon Day' के रूप में मनाया जाता है।
 
यह अभियान अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के तत्वावधान में हुआ था। नील और उनके साथी 'बज एल्ड्रिन' अपोलो 11 अंतरिक्षयान से चन्द्रमा की सतह पर पहुंचे थे। नील ने वहां चन्द्रमा की उबड़-खाबड़ सतह पर लगभग 2.5 घंटे की स्पेस वॉक भी की थी। नील यान से उस सतह पर पैर रखने वाले प्रथम व्यक्ति थे। वह अपने साथ अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज और एक प्लेकार्ड ले गए थे। उनके प्लेकार्ड पर लिखा था "चांद पर इस जगह पर, धरती से आए इंसान ने पहली बार कदम रखा, जुलाई 1969 ईस्वी। हम सारी मानव जाति की शांति के लिए आए हैं।"
 
इस मशीन ने जितनी उपलब्धि प्राप्त की उतना ही इसमें व्यय भी हुआ था। इस अभियान में मिशन कंट्रोलर से लेकर एक वैज्ञानिक, कुल मिलाकर 4 लाख लोगों ने अपना योगदान दिया था। इस मिशन के लिए दोनों अंतरिक्षयात्रियों ने 16 जुलाई को पृथ्वी से अपने यान में उड़ान भरी थी और 20 जुलाई को वह चांद की सतह पर लैंड किए थे।
 
कुछ लोगों का मानना है कि अमेरिका का यह मिशन फर्जी था और यह पूरा एक स्टूडियो में किया गया था। वह इसके लिए अनेक तर्कों का भी प्रयोग करते हैं, जिसमें झंडे के उड़ने से लेकर पत्थरों की पोजीशन तक पर प्रश्न उठाए जाते रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख