Hanuman Chalisa

Republic Day Parade: सबसे पहले गणतंत्र दिवस की परेड कहां हुई थी?

गणतंत्र दिवस की पहली परेड राजपथ पर नहीं बल्कि यहां हुई थी

WD Feature Desk
Republic Day Parade
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।
  • गणतंत्र दिवस के पहले चीफ गेस्ट इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।
  • पहली बार 30 तोपों की सलामी दी गई थी।
Republic Day Parade : 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ और स्वतंत्र भारत का पहला संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इस दिन हर स्कूल, कॉलेज, प्राइवेट एवं सरकारी संस्था में इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इस दिन परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन स्कूल, ऑफिस  और अन्य संस्था की छुट्टी होती है। हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की परेड देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर होती है। ALSO READ: Republic Day Parade 2024 Live: भारत का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों मुख्‍य अतिथि
 
इस परेड के लिए मुख्य अतिथि भी बुलाए जाते हैं, यह अतिथि किसी अन्य देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति होते हैं।  भारत के लिए गणतंत्र दिवस का बहुत महत्व है। गणतंत्र दो शब्दों से मिलकर बना है, गण यानी जनता और तंत्र का अर्थ है प्रणाली। इसका अर्थ है कि जनता द्वारा नियंत्रित प्रणाली को गणतंत्र कहा जाता है। इसलिए देश में इस पर्व का बहुत महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले गणतंत्र दिवस की परेड कहां हुई थी?
कहां हुई थी पहले गणतंत्र दिवस की परेड?
हर साल गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली के राजपथ पर होती है। 1950 को संविधान लागू होने के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे। डॉ राजेंद्र से राष्ट्रपति की शपथ लेते हुए दिल्ली के पुराने किले के सामने इरविन स्टेडियम पर तिरंगा फहराया था। इसके साथ ही इरविन स्टेडियम पर पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित हुई थी।
 
कौन थे पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि?
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर मौजूद थे। साथ ही पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया से मेहमान भी आए थे। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के पहले चीफ गेस्ट इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।
 
30 तोपों की सलामी दी गई थी
जब पहली बार गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया तब उसके बाद तोपों की सलामी भी दी गई थी। इन तोपों की आवाज से पूरी दिल्ली गूंज उठी थी। आपको बता दें कि पहली बार 30 तोपों की सलामी दी गई थी। इसके साथ ही पहले गणतंत्र दिवस पर FlyPast भी हुआ था। हालांकि कुछ सालों बाद तोपों की सलामी को घटाकर 21 कर गई थी।
ALSO READ: Republic Day Wishes 2024: देशप्रेम की भावना से भर देंगे गणतंत्र दिवस के शुभकामनाएं संदेश

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख