Biodata Maker

जानिए क्यों मनाया जाता है विश्‍व आर्द्रभूमि दिवस ( World Wetland Day), जानें इतिहास और फायदे

Webdunia
बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (11:53 IST)
पूरी दुनिया में 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड वेटलैंड डे का आयोजन आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके सकारात्मक पहलुओं को उजागर करने के उद्देश्य से किया जाता है। समूचे विश्व में अलग-अलग क्षेत्र है, कहीं पहाड़ तो कहीं झरने, कहीं रेत तो कही समंदर। और इन्हीं में से एक खास दिन मनाया जाता है विश्‍व आर्द्रभूमि दिवस। आइए जानते हैं इस दिवस के बारे में -

क्‍या होता है आर्द्रभूमि दिवस?

आर्द्रभूमि वह क्षेत्र होता है जहां जल भरा रहता है। देखा जाए तो नदी, झील, तालाब के किनारे का हिस्सा वेटलैंड का होता है। इसके कई सारे फायदे होते हैं। भारत में वेटलैंड मध्य भारत के कटिबंधीय मानसूनी इलाकों से लेकर दक्षिण के नमी वाले इलाकों तक फैली हुई है।  वेटलैंड कई प्राकृतिक चक्रों को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये चावल की खेती करने में भी करते हैं।

आइए जानते हैं इतिहास

प्राकृतिक स्‍त्रोतों की खराब स्थितियों को देखते हुए वेटलैंड दिवस मनाने का फैसला किया गया था। 2 फरवरी 1971 में ईरान के रामसर में वेटलैंड कन्वेंशन को फॉलो किया गया और वेटलैंड के संरक्षण के लिए संधि बनाकर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद से हर साल सरकारी एजेंसियों, गैर सरकारी संगठनों और समुदाय के सभी स्तरों पर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाने लगा। वेटलैंड्स जंतु ही नहीं बल्कि पौधों की दृष्टि से भी यह जरूरी है। वेटलैंड वनस्पतियों और औषधीय पौधों के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वेटलैंड से होने वाले लाभ

- आर्द्रभूमि के बहुत सारे फायदे हैं। इससे जल प्रदूषण मुक्‍त रहता है। प्रदूषित पानी को साफ करती है।
- तटरेखाओं की रक्षा करती है और बाढ़ के खतरे को कम करने में मदद करती है।
- यह जल चक्र के कामकाज को सुनिश्चित करती है।
- इससे भू-जल जलवाही का पुनर्भरण करने में मदद करते हैं।
- यह उपयोगी वनस्पतियों और औषधीय पौधों के उत्पादन में अहम भूमिका निभाते हैं।
- इनमें जैविक विविधता और व्यापक खाद्य श्रृंखला उन्‍हें 'जैविक सुपरमार्केट' बनाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Vijayadashami essay 2025: विजयादशमी दशहरा पर पढ़ें रोचक और शानदार हिन्दी निबंध

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

City name change: भारत का इकलौता शहर 21 बार बदला गया जिसका नाम, जानें किन किन नामों से जाना गया

सभी देखें

नवीनतम

दशहरा पर्व की कहानी: राम रावण युद्ध, हुई सत्य और धर्म की जीत

navratri 2025: बेटे के इन नामों में छुपा है माता दुर्गा का आशीर्वाद, नाम के साथ अर्थ भी हैं बहुत सुंदर

Navratri 2025: नवरात्रि में लगाएं इन 5 फलों का भोग, माता को अतिप्रिय है ये प्रसाद

भारत की जिंदल स्टील, जर्मन कन्सर्न थ्यिसनक्रुप का इस्पात प्रभाग खरीदेगी

September 23 Day and Night Equal: आज दिन रात होंगे बराबर, जानें खगोलीय कारण और ज्योतिषीय महत्व

अगला लेख