Hanuman Chalisa

4 अक्टूबर : विश्व पशु कल्याण दिवस, जानें इतिहास और 2024 की थीम

WD Feature Desk
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (13:47 IST)
Highlights 

क्यों मनाया जाता है विश्व पशु दिवस।
विश्व स्तर पर पशु दिवस कब मनाया जाता है।
विश्व पशु कल्याण दिवस 2024 की थीम क्या है। 

ALSO READ: World Smile Day 2024: वर्ल्ड स्माइल डे आज, जानें विश्व मुस्कान दिवस के बारे में
 
World Animal Welfare Day: प्रतिवर्ष दुनिया भर में 04 अक्टूबर को विश्व पशु कल्याण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बेजुबान जानवरों के कल्याण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है, अत: जानवरों का कल्याण, उनकी सही देखभाल तथा उनके जीने के अधिकारों को बचाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस दिन को ‘पशु प्रेमी दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है। 
 
आपको बता दें कि विश्वभर में बेजुबान जानवरों के साथ बहुत ही बुरा तथा अमानवीय व्यवहार किया जाता है। साथ ही कई जानवरों की रोड एक्सीडेंट के कारण जान चली जाती है, तो किसी को सिर्फ अपने फायदे के लिए मौत के घाट उतार दिया जाता है। दुनियाभर में बढ़ते मांसाहारी खान-पान के चलन के कारण भी ये मूक जानवर अपनी जान गंवा देते हैं। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और वनों-जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण भी कई जानवरों की प्रजाति लुप्त भी होती जा रही है। अत: उनके संरक्षण और कल्याण हेतु आवश्‍यक तथा ठोस कदम उठाना बहुत ज़रूरी हो गया है। 
 
आइए यहां जानते हैं इस दिन से जुड़ी खास और महत्वपूर्ण जानकारी :
 
विश्व पशु कल्याण दिवस का इतिहास जानिए: विश्व पशु दिवस अथवा विश्व पशु कल्याण दिवस के इतिहास पर नजर डालें तो यह दिन असीसी के सेंट फ्रांसिस के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। बता दें कि सेंट फ्रांसिस को एक पशु प्रेमी तथा जानवरों के संरक्षक माना जाता है। इस दिवस की स्थापना जर्मनी के बर्लिन में एक  सिनोलॉजिस्ट हेनरिक ज़िम्मरमैन/ Heinrich Zimmerman द्वारा 24 मार्च 1925 को की गई थी और उन्होंने बर्लिन के स्पोर्ट्स पैलेस में पहली बार विश्व पशु दिवस का आयोजन किया था, जिसका उद्देश्य पशु कल्याण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना था। तथा इस कार्यक्रम में 5000 से ज्यादा लोग शामिल हुए। 
 
इसके बाद में 1929 में 04 अक्टूबर को पशु कल्याण के आयोजन का जश्न मनाने के रूप में इस दिन को चुना गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पशुओं के प्रति इंसानों की क्रूरता को रोकना, पशुओं का संरक्षण करके उनके स्वास्थ्य को बेहतर करने हेतु चिकित्सा को बढ़ावा देना, उन्हें उनका हक और उनकी भावनाओं का सम्मान दिलाना भी है। तथा बदलते समय में जानवरों या पशुओं की संरक्षण करके उनकी स्थिति को और अधिक बेहतर करना है। 
 
विश्व पशु कल्याण दिवस 2024 की थीम क्या है : world animal welfare day theme 2024 के अनुसार विश्व पशु कल्याण दिवस 2024 की थीम इस बार 'विश्व उनका भी घर है' (the world is their home too) तय की गई है, जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि पशु या जानवर भी हमारी तरह ही पृथ्वी के निवासी हैं तथा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं : अत: इस दिन उनके संरक्षण हेतु कुछ खास गतिविधियां और कार्यक्रम भी किए जाते हैं। ताकि जानवरों के प्रति प्यार, उनकी देखभाल और सुरक्षा को दुनियाभर को प्रोत्साहित करना है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख