Hanuman Chalisa

विश्व ऊंट दिवस क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
world camel day

आज विश्व ऊंट दिवस (World Camel Day) है। यह प्रतिवर्ष 22 जून को मनाया जाता है। माना जाता है कि सन् 2009 में पहला ऊंट दिवस पाकिस्तान में मनाया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि आजकल लुप्त हो रहे पशु के संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करना है। ऊंट एक बार में 46 लीटर पानी पीने की क्षमता रखता है, तथा यह एक हफ्ते से ज्यादा समय तक बिना पानी पिए रह सकता है। 
 
भारत में ऊंटों के नौ से अधिक वंश पाए जाते हैं। जिसमें खास तौर पर महाराष्‍ट्र, गुजरात में कच्छी और खराई और राजस्थान में जैसलमेरी, बीकानेरी, मेवाड़ी, जालोरी, मारवाड़ी तथा हरियाणा में मेवाती तथा मध्यप्रदेश में मालवी नस्ल के ऊंट पाए जाते हैं। वैसे तो ऊंट गर्म प्रदेश में अधिक पाए जाते हैं, अत: ऊंट के प्राकृतिक आवास वाले देशों में 22 जून को विश्व ऊंट दिवस मनाया जाता है। भारत में सामाजिक और आर्थिक विकास में ऊंट की अहम भूमिका मानी जाती है। 
 
देश के कुल ऊंटों की आधी से अधिक संख्या राजस्थान में पाई जाती है। अत: ऊंट को 'रेगिस्तान का जहाज' के उपनाम से भी जाना जाता है। सबसे प्रसिद्ध ऊंट बीकानेरी व जैसलमेरी नस्ल है, इसमें एक कूबड़ वाला ऊंट, जिसे अरबी ऊंट भी कहा जाता है। माना जाता है कि ऊंट वास्तव में भी एक जहाज का ही काम करता है। ऊंट को राजस्थान का राज्य पशु माना जाता है। इस संबंध में राजस्थान सरकार ने 30 जून, 2014 को ऊंट को पशुधन श्रेणी में राज्य पशु घोषित किया तथा इसकी अधिसूचना 19 सितंबर, 2014 को जारी की गई थी। 
 
सन् 1889 में बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने 'गंगा रिसाला' नामक ऊंट सवार फौज तैयार की थी, जिसने प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। प्रतिवर्ष जनवरी माह में बीकानेर (राजस्थान) में ऊंट उत्सव का आयोजन किया जाता है। इतना ही नहीं ऊंटों का पहला अस्पताल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में खोला गया है तथा अलग से यहां ऊंटनी के दूध की डेयरी भी स्थापित की गई है। 
 
आज के दौर में इस पशु का संरक्षण सबसे जरूरी हो गया हैं क्योंकि ऊंट जहां सामाजिक और आर्थिक विकास में मददगार हैं, वहीं ऊंटनी के दूध में लौह तत्व विटामिनों का भंडार है, तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा डायबिटीज, ऑटिज्म, दस्त, टीबी, गठिया आदि रोगों में भी इसका दूध बहुउपयोगी माना जाता है। अत: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे खाद्य आहार के रूप में भी मान्यता दी है। ऊंट के संरक्षण को लेकर गौशाला की तरह ही ऊंटशाला स्थापित करने का कार्य, डेयरी पशु के रूप में इनका विकास तथा चारागाह के विकास करने को लेकर जागरूकता बढ़ना अतिआवश्यक है। 

world camel day

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख