shiv chalisa

World Hindi Day : आज विश्व हिंदी दिवस, 10 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं, जानें 10 खास बातें

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (11:19 IST)
हर साल 10 जनवरी को विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जाता है। दुनिया में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। विश्‍व हिंदी दिवस को मनाने की औपचारिक घोषणा 2006 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने की थी। लेकिन इससे पहले  नागपुर में 10 जनवरी 1975 को पहला विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन हुआ था। जिसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। 2006 के बाद से हर साल यह दिवस विश्‍व स्‍तर पर बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। आइए जानते विश्‍व हिंदी दिवस से जुड़ी 10 खास बातें

- दुनियाभर में जब पहली बार विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन आयोजित किया गया था उस दौरान 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

- विदेशों में भारतीय दूतावास पर विश्‍व हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन होते हैं। सभी सरकारी ऑफिस में हिंदी में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

- नॉर्वे में पहला 'विश्व हिंदी दिवस' भारतीय दूतावास ने मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था।

- 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 1949 को  संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था, और तब से ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

- हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं।

- दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है। जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्‍त है।

- साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिंदी शब्दों को शामिल किया गया था।

- विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है।

- पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, साउथ अफ्रीका और मॉरीशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है।

- बता दें कि आजाद भारत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत में हिंदी दिवस को मनाने की घोषणा की थी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

अगला लेख