Dry Fruits - ठंड में ड्राई फ्रूट के सस्ते विकल्‍प जरूर जानें, नहीं पड़ेंगे जेब पर भारी

Webdunia
ठंड का मौसम शुरू हो गया है। बाजार में गुड़ की सौंधी - सौंधी खुशबू आपको गजक खाने पर मजबूर करने लगी होगी। इसी के साथ अब बाजारों में ड्राई फ्रूट्स की मांग भी बढ़ने लगी है। लेकिन बढ़ती महंगाई में ड्राई फ्रूट्स सभी नहीं खा सकते हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में बॉडी को गर्म रखने के लिए कुछ तो उपाय खोजना होंगे। तो आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट की जगह कौन सी चीजों को सेवन किया जा सकता है -

1. अखरोट का विकल्प मूंगफली - जी हां, ड्राई फ्रूट्स महंगे ही आते हैं लेकिन आप नहीं खा सकते हैं तो उनकी जगह मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। मूंगफली विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद है जो बॉडी के लिए जरूरी है। ठंड में मूंगफली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। मूंगफली में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। यह विटामिन ई और विटामिन 6 का सबसे अच्छा सोर्स है। मूंगफली को रात में भिगोकर और सुबह धोकर भी खा सकते हैं। वहीं देखा जाए तो ठंड में मूंगफली को सेक कर ही खाना चाहिए।

2.बादाम का विकल्प मूंगफली - बादाम को सबसे पौष्टिक नट्स में गिना जाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। हालांकि महंगी होने की वजह से इसे नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। मूंगफली में अमीनो एसिड होता है। इसके सेवन से सेरोटोनिन तत्व बढ़ता है, जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है। डिप्रेशन से ग्रसित लोग बादाम की जगह मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। लेकिन बीपी की समस्या होने पर मूंगफली का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से सेवन करें। 

3.खजूर का विकल्प केला - जी हां, ठंड में खजूर का सेवन जरूर किया जाता है। लेकिन खजूर खाना हर किसी के लिए आसान नहीं है। ऐसे में आप खूजर के बजाए केले का सेवन कर सकते हैं। केला भी खजूर जितना पौष्टिक ही होता है। केले में सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और तांबा मौजूद है। केले में भी खजूर जितनी ही मिठास है। हालांकि केले का सेवन ठंड में शाम के बाद नहीं करना चाहिए। दिन में आप कभी भी केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर से ठंड में पाचन शक्ति अच्‍छी होती है।

4.काजू का विकल्प है तरबूज - काजू पौष्टिक तत्व से भरपूर है। इसके सेवन से दिल से संबंधित समस्या और हड्डियों में दर्द से राहत मिलती है। इसलिए इसे सुपर फूड कहा जाता है। लेकिन यह हर कोई नहीं खरीद सकता है इसलिए तरबूज के बीज का सेवन कर सकते हैं। जी हां, गर्मी में हम तरबूज तो बहुत खाते हैं लेकिन उसके बीज फेंक देते हैं। जिन्हें सुखाकर आप ठंड में आराम से खा सकते हैं। बीज में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होता है। दिल के मरीजों के लिए तरबूज के बीज का सेवन करना उत्तम है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यह आंख और इम्‍यून सिस्‍टम दोनों के लिए अच्छा होता है।

5. पिस्ता का विकल्प अलसी - पिस्ता सेहत और सौंदर्य दोनों के लिहाज से फायदेमंद है। इसमें मौजूद फैट, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही प्रोटीन का भी बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें विटामिन बी 6, कॉपर, मैंगनीज प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। लेकिन अधिक महंगी होने के कारण नहीं खरीद सकते हैं तो आप अलसी का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी फाइबर, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

कच्चे आम का खट्टापन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 फायदे

मंगल ग्रह पर जीवन रहे होने के कई संकेत मिले

महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त नहीं करना चाहिए ये 10 गलतियां

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती, जानें उनका जीवन और 10 प्रेरक विचार

मातृ दिवस पर कविता : जीवन के फूलों में खुशबू का वास है 'मां'

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

अगला लेख