Hanuman Chalisa

संस्कृत दिवस कब है और क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
World Sanskrit Day : संस्कृत दिवस सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह तिथि भारतीय कैलेंडर के अनुसार है। संस्कृत दिवस की शुरुआत सन् 1969 में हुई थी। इस बार संस्कृत दिवस 31 अगस्त 2023, दिन गुरुवार को है।

प्राचीन काल में पौष माह की पूर्णिमा से श्रावण माह की पूर्णिमा तक अध्ययन बंद हो जाता था। श्रावण पूर्णिमा के बाद से पुन: अध्ययन प्रारंभ हो जाता था। अत: इसी वजह से प्रतिवर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है। आजकल वर्तमान समय में सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी बड़े उत्साह के साथ संस्कृत उत्सव मनाया जाता है।
 
क्यों मनाते हैं संस्कृत दिवस : संस्कृति भाषा पहले संपूर्ण विश्‍व की भाषा थी। यह सभी भाषाओं की जननी भाषा है, परंतु वतर्मान में इसको बोलने वाले लोगों की संख्‍या कम हो चली है। यह अब न तो किसी देश और न ही धर्म की भाषा रही है। यह एक वैज्ञानिक भाषा है। यही कारण है कि संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत दिवस मनाया जाता है ताकि लोग इस भाषा को पढ़ें, समझे और इस भाषा में रचे गए साहित्य से जुड़े।
 
आइए जानते हैं इस प्राचीन भाषा की खास बातें : 
1. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार संस्कृत दिवस हर साल श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। 
2. संस्कृत दिवस और रक्षा बंधन का त्योहार एक साथ मनाया जाता है। 
3. भारत में संस्कृत भाषा की उत्पत्ति लगभग 5 हजार साल पहले हुई थी।
4. संस्कृत दिवस 2020 में 3 अगस्त और 2019 में 15 अगस्त को मनाया गया था। 
6. विश्व संस्कृत दिवस को संस्कृति में विश्वसंस्कृतदिनम के नाम से जाना जाता है।
7. संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए ही संस्कृत दिवश को मनाया जाता है, क्योंकि यह संपूर्ण भारत की प्राचीन भाषा है जिसे देववाणी या देवभाषा कहते हैं।
8. उत्तराखंड की दूसरी आधिकारिक भाषा है संस्कृत। 
9. पहला विश्‍व संस्कृत दिवस 1969 में मनाया गया था। सन् 1969 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश से केन्द्रीय तथा राज्य स्तर पर संस्कृत दिवस मनाने का निर्देश जारी किया गया था।
10. संस्कृत दिवस के दिन कई तरह के कार्यक्रमों और सेमिनार का आयोजन होता है। जिसमें संस्कृत भाषा के महत्व और इसके प्रभाव को दर्शाने के साथ ही संस्कृति के लोकप्रिय श्लोक और कहानियों को भी बताया जाता है।
11. इस दिवस के दौरान संस्कृत वाचन और लेखन की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।  
 
विश्व संस्कृत दिवस की हार्दिक बधाई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख