Hanuman Chalisa

world telecommunication Day 2021 : आज विश्व दूरसंचार दिवस, जानिए क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
world telecommunication Day


विश्व दूरसंचार दिवस (world telecommunication day)  हर साल 17 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य है दूरसंचार प्रौद्योगिकी के प्रति लोगों को जागरूक करना। कोरोना काल में इस माध्यम का महत्व कई गुना बढ़ गया है।

समाज में इसकी अलग भूमिका स्थापित हुई है। संचार की इस तकनीक से आज घर में बैठें लोग अपनों से फिर भी जुड़े हैं, यह सर्वश्रेष्ठ बात है। इस बार 52वां विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जा रहा है। 17 मई 1969 को सबसे पहले इसे मनाया गया था। साल 2005 में यूनाइटेड नेशन महासभा में इसे सूचना दिवस के तौर पर घोषित किया गया था। 
 
विश्व दूरसंचार दिवस 2021 की थीम
 
हर साल एक नई थीम होती है। इस बार थीम ‘चुनौतीपूर्ण समय में डिजिटल परिवर्तन को गति देना’ है। कोरोना काल में यह थीम पूर्ण रूप से न्यायिक है। समूचे विश्व के लिए कोरोना काल एक चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन डिजिटल रूप से मजबूत होने के नाते कई लोगों तक मदद पहुंच रही है। इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के मुताबिक, ‘कोविड-19 ने देशों के बीच और देशों के भीतर चौंकाने वाली डिजिटल असमानताओं को भी सामने लाया है।’  
 
संचार (कम्यूनिकेशन) के बदलते माध्यम में आज डिजिटल कम्यूनिकेशन की बड़ी भूमिका रही है। स्कूली शिक्षा से लेकर दूर बैठे विदेशों में परिजन, वर्क फ्रॉम होम, सहित अन्य कार्य सिर्फ घर बैठकर किए जा रहे हैं। यह बात तय है कि आज मजबूत कम्यूनिकेशन के बिना कोरोना की यह लड़ाई संभव नहीं है। कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे की हर संभव मदद कर रहे हैं, लोगों का उपचार ऑनलाइन किया जा रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग को तवज्जों अधिक दी जा रही है।    
 
शहरों में यह सुविधा आसानी से पहुंच गई है लोग इसका बखूबी उपयोग भी कर रहे हैं। लेकिन भारत में आज भी गांवों में जागरूकता की कमी है। जिसके प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। 

ALSO READ: World Telecommunication Day: 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

तेजी से बदल रहा है बंगाल

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

अगला लेख