Hanuman Chalisa

विश्व पर्यटन दिवस पर जानिए 10 खूबसूरत शहर के बारे में

Webdunia
पर्यटन का महत्व और पर्यटन की लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। पर्यटन दिवस की खासियत यह है कि हर साल लोगों को विभिन्न तरीकों से जागरूक करने के लिए पर्यटन दिवस पर विभिन्न तरीके की थीम रखी जाती है।
 
अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन है तो इन 10 सुंदर शहरों के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिन्हें जीवन में कम से कम बार जरूर घुमना चाहिए, यह आपको एक शानदार अनुभव देगा -
 
1. वेनिस : इस शहर की सुंदरता को आप तभी समझ सकते हैं जबकि आप इसे अपनी आंखों से देखें। दुनिया के इस शहर की सुंदरता के लिए मात्र एक ही शब्द है 'अद्वितीय'।
 
इस शहर की प्रत्येक इमारत कला का नमूना है और इनकी सुंदरता तब और भी बढ़ जाती है जब इनकी छाया शहर को काटने वाली नहरों में दिखाई देती है। इसका जादुई दृश्य मनोहारी और विस्मयकारी है और यहां पर पहुंचकर हम महसूस करते हैं मानो किसी वास्तविक परी लोक में आ गए हों। यह शहर दुनिया के अन्य आकर्षक स्थलों से इतना अद्भुत है कि किसी दूसरे शहर को वेनिस का नाम देना इसके साथ अन्याय होगा।
 
2. पैरिस : फ्रांस के राजधानी शहर में सीन नदी और इस पर बने पुलों का नजारा देखते ही बनता है। इसके बहुत अधिक चौड़े मुख्य मार्ग, आश्चर्यजनक चौराहे, शानदार भवन और मोमात्रे (शहर के सबसे अधिक आकर्षक और ऊंचे स्थान) की आकर्षक गलियां यह सिद्ध करने के लिए पर्याप्त हैं कि यह दुनिया के सभी शहरों में सबसे ज्यादा सजीला और नफासत वाला शहर है। वास्तव में, इसने दुनिया के अन्य राजधानी शहरों को प्रेरित किया है और इसके चलते यूरोप के प्रत्येक देश में चैम्प-एल्सी (चैज-एल्सी) जैसे महल और इसके आसपास के स्थान और प्लेस देस वोजेस (प्लेस दे वोज) जैसे रिहायशी चौराहे बन गए हैं। इस शहर के आउटडोर कैफे टेबल पर बैठना या सीन नदी में नाव से सैर करना हमेशा के लिए आपकी आंखों में बस जाएगा।
 
3. प्राग : इसे हजारों मीनारों के शहर के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस शहर में शानदार, कलात्मक तरीके से सुरक्षित रखी गई ऐतिहासिक इमारतें हैं जोकि इतिहास के प्रत्येक काल का प्रतिनिधित्व करती हैं।
 
4. लिस्बन : भव्य टैगस नदी के नीचे बनी पहाड़ियों से शानदार पहाड़ियों का दृश्य साकार करने वाला लिस्बन दुनिया के सबसे सुरम्य शहरों में से एक है। यहां अप्रत्याशित तरीके से प्रत्येक मोड़ पर सुंदर दृश्य पाए जाते हैं और रंगबिरंगी आकर्षक सड़कों और पहाड़ियों की चोटियों पर बनी सामरिक महत्व की इमारतों की सीढ़ियों और दूर देखने के स्थानों से इन्हें देखा जा सकता है।
 
इस शहर की प्रमुख विशेषता यह है कि यह अपने में एक खुरदुरा पर आकर्षक रंगरूप रखता है जो कि सहज सुंदरता और पुराने जमाने का ऐसा आकर्षण पैदा करता है जिसे दुनिया के अन्य शहर खो चुके हैं। ऐसे सुंदर स्थान के बारे में दुनिया के महान खोजकर्ताओं ने 15वीं सदी में कहा था कि इस शहर को छोड़कर उन्हें ऐसी सुंदरता और कहां मिलेगी?
 
5. रियो डि जेनेरियो : ब्राजील में कहा जाता है कि ईश्वर ने छह दिनों में सारी दुनिया बनाई और पूरा सातवां दिन रियो को बनाने में लगाया। शहर के साथ इ‍तनी प्राकृतिक सुंदरता जुड़ी है कि इसे दुनिया के कुदरती तौर पर सर्वाधिक सुंदर शहरों में गिना जाता है। अगर इस शहर से इमारतों और जनसंख्या को हटा दिया जाए और कोई भी यहां पर प्रसिद्ध सुगरलोफ माउंटेन या कारकोवाडो प्रतिमा के शीर्ष पर जाकर देखे तो उसे दुनिया की सबसे सुंदर प्राकृतिक सम्पदा दिखाई देगी।
 
समुद्र का नीलापन लिए हरे रंग की भूमध्यसागरीय पृष्ठभूमि मिल जाती है और समुद्रतटों पर बालू चांदी सी चमकती है और शायद इसी कारण से स्थानीय लोग इसे 'आश्चर्यजनक शहर' कहते हैं।
 
6. एम्सटर्ड्‍म, नीदरलैंड्स : एम्सटर्डम की मुख्य नहरों के किनारों पर बनी इमारतों में से प्रत्येक को एक ऐतिहासिक भवन कहा जा सकता है। इनका सुंदरता से अपार्टमेंट्‍स, दफ्तरों, कैफेज, रेस्त्राओं से लेकर वेश्यालयों तक के तौर पर सहेजा जा रहा है। ये सभी मिलकर एक ऐसी सौंदर्यपरक एकरूपता को बनाती हैं जोकि इसे दुनिया के सबसे आकर्षक शहरों में से एक बनाता है। यह एक ऐसा स्थान है जहां पर पुल और बाइक्स मिलकर आकर्षक सड़कों को काटते हैं और इस विशेषता के जरिए असाधारण रूप से एक सुंदर, सजीला शहर साकार होता है।
 
7. फ्लोरेंस : इटली के इस शहर को इतालवी पुनर्जागरण काल का समानार्थी माना जाता है जबकि इसकी कलात्मक विरासत यहां के महलों और संग्रहालयों में रखी हुई है। फिर भी इसकी सरकारी और निजी इमारतों की अंदरूनी और बाहरी दीवारों पर कलाकृतियां बनी हुई हैं। समूचा शहर देखने के लिए 19वीं सदी में यहां माइकल एंजेलो ने अपनी कला से कहानियां लिखी हैं। यह कहना गलत न होगा कि दुनिया में ऐसे कुछेक स्थान ही होंगे जहां लोग विस्मय से अभिभूत हो जाते हों।
 
8. रोम : टाइबर नदी के किनारे स्थित सात पहाडि़यों पर बसा रोम भवनों की सम्पदा का ऐसा खजाना है जिसमें सर्वाधिक खूबसूरत चौराहे और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प मौजूद है। चूं‍कि यहां आने वाले ज्यादातर सैलानी सुंदर चौराहों और भवनों को ही देखते हैं जबकि शहर में अपनी पहचान रखने वाली गलियां, जैसे कि ट्रैस्टेवर क्षेत्र को अनदेखा ही छोड़ देते हैं। इन्हीं गलियों की सुंदरता और भव्यता के कारण रोम को एक शाश्वत शहर कहा जाता है।
 
9. बुडापेस्ट : यह शहर डैन्यूब नदी के कारण दो हिस्सों में बंटा है। वास्तव में बुडापेस्ट तीन शहरों का संगम है। बुडा एक पहाड़ी है जिस पर एक शाही महल बना हुआ है। जबकि पेस्ट भी एक पुराना शहर है जोकि अधिकतर 19वीं सदी के बरोक और गोथिक स्मारकों से भरा हुआ है। लेकिन इसका तीसरा भाग चौड़ी सड़कों और वास्तुकला के अद्‍भुत नमूनों से भरा हुआ है और इसी हिस्से में हंगरी की संसद भवन की इमारत भी स्थित है। पर अगर आप शहर के पुराने हिस्से में जाते हैं तो यहां आपको सर्वाधिक रोमांटिक गलियां मिलेंगी जैसी शायद ही पहले आपने कभी देखी हों।
 
10. इस्तांबुल : इसे पूर्व और पश्‍चिम की संस्कृति का मिलन स्थल कहा गया है। इस जादुई शहर में घुमना अद्भुत है। यहां की सुंदर गलियां, बाजार और यहां की खुशबू सभी सुंदर और पवित्रता का अहसास कराने वाली है। यह शहर वैसे तो अद्भुत वास्तुकला और सुंदर मीनारों के लिए जाना जाता है लेकिन यहां की मिश्रित संस्कृति भी अद्भुत है। सुंदर चर्चों, मस्जिदों और अन्य अविश्वसनीय भवनों से सजा इस्तांबुल आपके स्वागत और इंतजार के लिए सदैव तत्पर दिखाई देगा। यह ऐतिहासिक शहर अपने में कई तरह के रंग समेटे हुए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख