Hanuman Chalisa

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बारे में यह सच आपको जानना चाहिए

Webdunia
हम फेसबुक और व्हाट्सएप की सूचना के आधार पर एक राय बना लेते हैं और उसे ही सत्य मान लेते हैं। पर महिमामंडन और अतिश्योक्ति में अंतर हमें समझना चाहिए। भारतीय संस्कृति में महापुरुषों का अनुसरण करना एक अभिन्न अंग माना जाता है और करना भी चाहिए किन्तु यह हमारा कर्तव्य भी है कि हम प्रामाणिक और तथ्यात्मक सूचनाओं के अनुसार हमारे वीर महापुरुषों का गुणगान करें।
 
ऐसा ही मेवाड़ के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बारे में कहा जाता है। उनके बारे में ऐसी सूचनाएं मेनस्ट्रीम मीडिया में घूमती है कि उनके भाले का भार 81 किलो, छाती का कवच 72 किलो और पूरे कवच, अस्त्र और शस्त्र का भार मिलाकर 208 किलो था। महाराणा प्रताप को परम पूज्य मानने वाले लोग यह सुनकर आश्चर्य करते हैं और इसे ही सत्य मान लेते हैं। पर, यह जानकारी प्रामाणिक रूप से सत्य नहीं है।
 
उदयपुर में बने सिटी पैलेस संग्रहालय में महाराणा प्रताप से सम्बंधित जानकारियां और वस्तुएं देखने-जानने को मिलती है। वहां एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है, "यहां प्रदर्शित महाराणा प्रताप प्रथम (1572-1597 ई.) के कवच सहित निजी अस्त्र-शस्त्रों का कुल वजन 35 किलोग्राम है।" वहां से यह भी ज्ञात होता है कि उनके भाले का भार 17 किलो था।
 
इससे यह प्रमाणित होता है कि प्रामाणिक साक्ष्यों के आधार पर सत्य से अवगत होकर ही हमें कोई भी जानकारी को मानना और शेयर करना चाहिए। महाराणा प्रताप का पराक्रम अप्रतिम था। और, अब सत्य से अवगत होने के बाद यह और अचंभित करता है कि इतने कम वजन से कैसे उन्होंने बहलोल खान को उसके घोड़े समेत एक ही वार में दो भागों में काट दिया था? उनकी भुजाओं में हाथी जैसा बल और उनमें बिजली की गति-सी चपलता थी यह भी सिद्ध करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

तेजी से बदल रहा है बंगाल

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

अगला लेख